10:49 PM, 07-Dec-2025
फिनाले में पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या

बिग बॉस 19
– फोटो : वीडियो ग्रैब
‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी पहुंचे। वे यहां अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे। कार्तिक ने जैसे ही सलमान से कहा, ‘मेरी यह फिल्म आपकी फिल्म के साथ क्लैश हो रही है’। इस पर सलमान ने कहा, ‘चलिए आपके लिए हम बदल देंगे’। सलमान ने यहां कार्तिक को टंग ट्विस्टर दिया, ‘नीला नल, लाल नल’। इसे बोलते हुए कार्तिक उलझ गए, जिसे देख सलमान खूब हंसे। कार्तिक ने सलमान के साथ अपनी फिल्म का हुक स्टेप भी किया।
10:44 PM, 07-Dec-2025
बिग बॉस 19 में पहुंचीं सनी लियोनी

बिग बॉस 19
– फोटो : वीडियो ग्रैब
सनी लियोनी भी ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं। दरअसल, सनी लियोनी और करण कुंद्रा ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ के नए सीजन के प्रमोशन के लिए आए।
10:39 PM, 07-Dec-2025
टॉप 2 के बीच होगी लाइव वोटिंग!
🚨 BREAKING! There will be LIVE VOTING between Top-2 of Bigg Boss 19 – Gaurav Khanna and Farrhana Bhatt on JioHotstar. Be READY!!!!!
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 7, 2025
10:32 PM, 07-Dec-2025
अमाल के घर से बाहर होने पर शहबाज के छलके आंसू

अमाल के घर से बाहर होने पर शहबाज के छलके आंसू
– फोटो : वीडियो ग्रैब
10:16 PM, 07-Dec-2025
पवन सिंह के साथ नीलम गिरी का धमाकेदार डांस

बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले
– फोटो : इंस्टाग्राम
10:04 PM, 07-Dec-2025
प्रणित मोरे हुए एविक्ट
🚨 Bigg Boss 19 GRAND FINALE Updates
Pranit More has been EVICTED from the FINALE RACE.
He finished at No. 3 position. Well played, Pranit.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 7, 2025
🚨 TOP-2 of Bigg Boss 19
☆ Gaurav Khanna
☆ Farrhana Bhatt
Comments – Who will WIN?
— BBTak (@BiggBoss_Tak) December 7, 2025
10:01 PM, 07-Dec-2025
तान्या मित्तल और अमाल मलिक घर से बाहर
बिग बॉस 19 से तान्या मित्तल एविक्ट हो चुकी हैं। उनके अलावा अमाल मलिक भी बेघर हो गए हैं।
09:58 PM, 07-Dec-2025
बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में आए सभी प्रतिभागी

बिग बॉस 19
– फोटो : वीडियो ग्रैब
आज बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में शो के वे सभी प्रतिभागी आए हैं, जो एविक्ट हो चुके हैं। कुनिका, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, नीलम गिरी सहित सभी पुराने प्रतिभागी हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं।
09:47 PM, 07-Dec-2025
ब्लैक आउटफिट में सलमान खान का धांसू अंदाज

बिग बॉस 19
– फोटो : वीडियो ग्रैब
ग्रैंड फिनाले में सलमान खान डैशिंग लुक में नजर आए हैं। ब्लैक कलर के आउटफिट में दबंग खान बेहद जंच रहे हैं।
09:37 PM, 07-Dec-2025
सलमान ने मालती को किया रोस्ट
ग्रैंड फिनाले में मालती चाहर भी पहुंची हैं। इस दौरान सलमान खान ने उन्हें रोस्ट किया और कहा, ‘मालती मुझे आपके लिए बहुत बुरा लग रहा है, फाइनल के इतना करीब आने के बाद आप बाहर हुईं’। फिनाले में कव्वाल गुरु ने भी मजेदार रंग जमाया है।




























