• Latest
  • Trending
  • All
Bangladesh Mob Lynching: Hindu Youth Beaten to Death Days After Dipu Das Killing | बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या: 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था

11 months ago
Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat

2 hours ago
झोटा हत्याकांड:पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील – Punjab Chemists Association Appeals To The Govt Regarding The Jhota Murder Case

जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका

4 hours ago
Diwali Rangoli Designs 2026, Beautiful designs of rangoli for Diwali, Diwali rangoli designs for home, Diwali rangoli designs simple, beautiful designs of rangoli for Diwali with colours

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि:99.9% समय पालन से दुनिया भर में छाई नमो भारत, बर्लिन में भी दिखाई परिचालन क्षमता – ‘namo Bharat’ Gains Global Recognition With A 99.9% Punctuality Rate

6 hours ago
PM Modi Diwali Celebration With Soldiers

Christian Kirk’s injury woes continue as 49ers rule out receiver for Week 9 clash against Raiders

7 hours ago
Plot Twist In Israel: Netanyahu Loses Govt Mandate As Gadi Eisenkot Gets President’s Nod | World News

8 hours ago

नेतन्याहू को बड़ा झटका, इजरायल में विरोधी आइजेनकोट को मिला सरकार बनाने का पहला मौका – israel president isaac herzog invites gadi eisenkot to form government ntc dhrj

8 hours ago
पंजाब:अबोहर की लक्कड़ मंडी में लगी आग, बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की गाड़ियां – Abohar, Punjab: Fire Tenders Reached The Spot After A Fire Broke Out At Som Hardware Shop In Lakkar Mandi

9 hours ago
Dana Holgorsen fired as Nebraska offensive coordinator after Illinois loss extends Cornhuskers’ losing streak to four

11 hours ago
Netanyahu Iran Attack Plan | Trump Stopped Israel PM Mosad Operation

12 hours ago
Sunday, November 8, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    Refugee (Official Music Video) Jordan Sandhu | Latest Punjabi Songs 2026

    New Songs 2026 | Kitna Pyar Hai | New Hindi Song | Ariyan Khan | Rashmika | Latest Romantic Song

    Girls Night Mix | Video Jukebox | Hindi Bollywood Songs | Chhaliya, Lucky Boy & more

    Sappan De Ghar | Gulab Sidhu | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Song | Finetone Music

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    Bollywood 90’s Romantic Songs | Audio Jukebox | Hindi Love Songs | Tips Official | 90’s Hits

    Instagram Viral Love Mashup | Non-Stop Jukebox | Best Viral Hindi Songs 2026 | Amit Vedwal

    2026🔥 Best of Sidhu Moose Wala | All Time Hits Punjabi Songs | Greatest Hits Collection | 😎

    GURU RANDHAWA – TING TING NACH NI | New Punjabi Song 2026 | Latest Punjabi Music | New Hit Song

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Bangladesh Mob Lynching: Hindu Youth Beaten to Death Days After Dipu Das Killing | बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या: 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था

by India News Online Team
December 25, 2025
in Hindi News
0
Bangladesh Mob Lynching: Hindu Youth Beaten to Death Days After Dipu Das Killing | बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या: 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

ढाका3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - Dainik Bhaskar

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

बांग्लादेश में एक बार फिर भीड़ ने हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला है। घटना बुधवार रात करीब 11:00 बजे राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि अमृत को भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में मार डाला। वह होसेनडांगा गांव का ही निवासी था। पुलिस ने बताया कि अमृत के खिलाफ पांगशा पुलिस स्टेशन में दो मामले दर्ज हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।

इससे पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने हत्या कर दी थी। बाद में उसे पेड़ पर लटकाकर जला दिया था।

पुलिस ने अमृत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अमृत पर गिरोह बनाकर जबरन वसूली का आरोप

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने अमृत पर एक आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक वह लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

भारत में लंबे समय तक छिपने के बाद वह हाल ही में घर लौटा था। कथित तौर पर अमृत ने गांव के निवासी शाहिदुल इस्लाम से जबरन वसूली की रकम मांगी थी।

24 दिसंबर की रात अमृत और उसके साथी शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने चोर-चोर चिल्लाकर शोर मचाया तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अमृत की पिटाई कर दी। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे, जबकि सलीम हथियारों के साथ पकड़ा गया।

दीपू दास की ईशनिंदा के झूठे आरोप में हत्या

बांग्लादेश में 18 दिसंबर की देर रात हुई हिंसा से जुड़े एक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस हिंसा में एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की जान चली गई थी। अब जांच में यह बात सामने आई है कि जिस दावे के आधार पर भीड़ ने हमला किया था, उसके कोई सबूत नहीं मिले हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि दीपू चंद्र दास ने फेसबुक पर ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। लेकिन जांच एजेंसियों का कहना है कि अब तक ऐसी किसी भी पोस्ट या टिप्पणी के प्रमाण नहीं मिले हैं।

बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) के कंपनी कमांडर मोहम्मद शम्सुज्जमान ने बांग्लादेशी अखबार ‘द डेली स्टार’ को बताया कि जांच में यह साबित करने वाला कोई साक्ष्य नहीं मिला है कि दीपू दास ने फेसबुक पर कोई आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला कंटेंट डाला था।

इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अफवाह किसने और कैसे फैलाई, जिसके बाद हालात हिंसक हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने बाद में युवक के शव को नग्न करके पेड़ से लटकाकर आग लगा दी।

कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे दीपू

दीपू मेमनसिंह जिले के भालुका में टैक्सटाइल कंपनी पायनियर निटवेयर्स में काम करते थे। सोर्स बताते हैं कि फैक्ट्री में अफवाह फैली कि दीपू ने ईशनिंदा की है। फैक्ट्री के बाहर भी ये खबर पहुंच गई। रात करीब 9 बजे तक फैक्ट्री के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई।

भीड़ अंदर घुसी और दीपू को खींच कर ले गई। लात, घूंसों और डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान दीपू की मौत हो गई, तो उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर डेडबॉडी सड़क किनारे पेड़ से लटका दी। फिर उसमें आग लगा दी।

एक वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने दीपु चंद्र की डेडबॉडी में आग लगा दी। आसपास मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।

स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंसा भड़की

दीपू चंद्र की हत्या जिस वक्त हुई, उसी दौरान बांग्लादेश में हिंसा भड़की हुई थी। इंकिलाब मंच के लीडर 32 साल के शरीफ उस्मान बिन हादी की मौत के बाद से राजधानी ढाका समेत 4 शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई हैं।

उस्मान हादी अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के विरोध में हुए छात्र आंदोलन के लीडर थे। वे शेख हसीना और भारत विरोधी माने जाते थे। 12 दिसंबर को उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई थी। यूनुस सरकार ने उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर भेजा था, लेकिन 18 दिसंबर को हादी की मौत हो गई।

इससे भड़की भीड़ ने बांग्लादेश के दो बड़े अखबारों द डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में आग लगा दी। आरोप है कि हादी के समर्थक इलियास हुसैन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों से राजबाग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा था। बांग्ला अखबार प्रथोमो आलो और अंग्रेजी अखबार द डेली स्टार के दफ्तर इसी जगह हैं।

उस्मान हादी अपनी तकरीरों में प्रोथोम आलो और द डेली स्टार अखबार की आलोचना करते थे। उन्हें हिंदुओं का पक्षधर बताते थे और इन अखबारों के सेक्युलर होने पर आलोचना करते थे।

बांग्लादेश से जुड़ा GK पढ़ें

——————-

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

‘बेटे को मारकर जलाया, अब धमकी- घर छोड़ दो’:बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, परिवार बोला- सरकार ने मरने के लिए छोड़ा

बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 80 किलोमीटर दूर, खेतों के बीच दो कच्चे घर बने हैं। इन्हीं में से एक 25 साल के दीपू चंद्र दास का है। 18 दिसंबर की रात दीपू को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसकी डेडबॉडी जला दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Tags: BangladeshBeatenDasDaysDeathDipuHindukillingLynchingmobyouthइससएकऔरकघटनजलयथदनदपदसदसरपटपटकरपहलबगलदशममरकरयवकहतयहद
Share196Tweet123Send

Related Posts

झोटा हत्याकांड:पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील – Punjab Chemists Association Appeals To The Govt Regarding The Jhota Murder Case
Hindi News

November 8, 2026
जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका
Hindi News

जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका

November 8, 2026
Diwali Rangoli Designs 2026, Beautiful designs of rangoli for Diwali, Diwali rangoli designs for home, Diwali rangoli designs simple, beautiful designs of rangoli for Diwali with colours
Hindi News

Diwali Rangoli Designs 2026, Beautiful designs of rangoli for Diwali, Diwali rangoli designs for home, Diwali rangoli designs simple, beautiful designs of rangoli for Diwali with colours

November 8, 2026
अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि:99.9% समय पालन से दुनिया भर में छाई नमो भारत, बर्लिन में भी दिखाई परिचालन क्षमता – ‘namo Bharat’ Gains Global Recognition With A 99.9% Punctuality Rate
Hindi News

अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि:99.9% समय पालन से दुनिया भर में छाई नमो भारत, बर्लिन में भी दिखाई परिचालन क्षमता – ‘namo Bharat’ Gains Global Recognition With A 99.9% Punctuality Rate

November 8, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat

Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat

0
COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat

Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat

November 8, 2026
झोटा हत्याकांड:पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील – Punjab Chemists Association Appeals To The Govt Regarding The Jhota Murder Case

झोटा हत्याकांड:पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील – Punjab Chemists Association Appeals To The Govt Regarding The Jhota Murder Case

November 8, 2026
जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका

जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका

November 8, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Liam Delap’s brace condemns Manchester City to third straight defeat
  • झोटा हत्याकांड:पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील – Punjab Chemists Association Appeals To The Govt Regarding The Jhota Murder Case
  • जापान में रात 1 बजे 5.7 तीव्रता का भूकंप:22 घायल; इस महीने तीसरा बड़ा भूकंप; अगले हफ्ते तक तेज झटकों की आशंका
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.