अंबाला स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद निकलता धुआं और इसके बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
हरियाणा के अंबाला में आज सुबह करीब 9 बजे विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में पूरे मॉल को चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब मॉल के आगे लगे शीशे आग की गर्मी से चटककर गिरने लगे और धुआं बाहर आने लगा।
.
इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। सबसे पहले फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। हालांकि, आग ज्यादा फैल जाने से इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
फायर अधिकारी तरसेम राणा के अनुसार, आग कपड़ों में फैल गई, जिससे इस पर काबू पाने में मुश्किल आई। शीशे भी टूट कर गिर रहे हैं, इसलिए फायर कर्मियों और लोगों को पीछे हटने के लिए बोला गया है। अब तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि मौके पर अब तक 8 गाड़ियां बुलाई जा चुकी हैं, लेकिन ऊपर के दोनों फ्लोर पर आग अब भी सुलग रही है। प्लास्टिक के बैग और कपड़ों में आग लगी हुई है। आसपास मौजूद 3 बैंक आग काबू में आने तक एहतियातन बंद करवाए गए हैं।

अंबाला शहर स्थित विशाल मेगा मार्ट बिल्डिंग से निकलता धुआं।
आग बुझाने के लिए गाड़ियों की डिमांड की तकरीबन 2 घंटे से फायर ब्रिगेड की टीमें इस आग पर काबू पाने के लिए लगी हुई हैं। फायर कर्मियों का कहना है कि अभी भी आग मॉल के विभिन्न कोनों में सुलग रही है। सतही तौर पर आग पर काबू पाया गया है। जबकि, अंदर की स्थिति देखने के लिए धीरे-धीरे फायर ब्रिगेड कर्मी जा रहे हैं।
मौके पर 3 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची थीं, लेकिन वह काफी नहीं हुईं। तीनों गाड़ियां खाली भी हो चुकी हैं। उसके बाद 5 गाड़ियां और आईं। वह भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फायर कर्मियों ने और गाड़ियों की डिमांड भेजी है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में लगी है, लेकिन कपड़ों में आग लगने से मुश्किल हो रही है।
कपड़ों ने पकड़ी तेजी से आग फायर अधिकारी का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से यह आग लगी होगी। इसके बाद आग ने कपड़ों को अपनी चपेट में लिया। कपड़ों के चपेट में आने से आग तेजी से फैल गई। इसके बाद आसपास के लोगों और स्टाफ ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सुरक्षित कपड़ों को बाहर निकाला वहीं, आग लगते ही नीचे के फ्लोर से पहले कपड़ों को बाहर निकाला गया, ताकि आग को ज्यादा न फैलने दिया जाए। यहां अब तक आग पहुंची नहीं थी। कुछ कपड़े सुरक्षित जरूर निकले हैं। हालांकि, आग तेजी से ऊपर के 2 फ्लोर पर फैली हुई है।

निचली मंजिल से मॉल से कुछ कपड़ों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि, अन्य मंजिलों पर अभी टीम नहीं पहुंची है।
शीशे टूट-टूट कर गिर रहे मॉल के फ्रंट में लगे शीशे लगातार आग की गर्मी से टूट-टूट कर गिर रहे हैं। मॉल में अंदर की तरफ अभी आग काफी तेज है। उसको बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। शीशों के टूटने की वजह से लोगों को मॉल से पीछे की ओर किया जा रहा है।
नारायणगढ़ से बुलाई हैं और गाड़ियां बलदेव नगर थाने के SHO रमेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना लगते ही सिटी, कैंट और नारायणगढ़ से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई हैं। लगातार आग पर काबू करने का प्रयास जारी है।
उन्होंने बताया कि अभी भी आग काफी तेज है। हालांकि, कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एक बार आग बुझने के बाद अंदर के हालात देखे जाएंगे।
SHO का कहना है कि आग ऊपर के दो फ्लोर पर तेजी से फैली हुई है। दोनों फ्लोर पर रखा सामान पूरी तरह खाक हो चुका है। हालांकि, ग्राउंड फ्लोर पर अभी भी अधिक आग नहीं पहुंची है। वहां से कुछ सामान भी निकाल लिया गया है।

ग्राउंड फ्लोर पर आग नहीं पहुंची है, इसलिए यहां सामान सुरक्षित है। दमकल कर्मियों ने ऊपर के 2 फ्लोर पर ही आग को रोके रखा।
लगातार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच रहीं आग की सूचना के बाद ही फायर ब्रिगेड टीम ने अन्य स्टेशनों की टीमों को अलर्ट पर रखा था। जैसे ही अधिक गाड़ियों की आवश्यकता पड़ी तो और गाड़ियां अन्य स्टेशनों से भी आ चुकी हैं। अब तक कुल 5 गाड़ियां पहुंची हैं जो लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
दमकल कर्मियों के अनुसार, बाहर तक आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन, अभी भी अंदर काफी आग लगी हुई है, जो लगातार सुलग रही है।
घटना के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



























