
पाकिस्तानी बंकर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से बुरी तरह पिटने के बावजूद पाकिस्तान अपनी बचकानी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इंडिया टीवी को पाकिस्तानी सेना की पांच एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना के नापाक इरादे साफ नजर आ रहे हैं। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने घुसपैठ की कोशिश फिर से शुरू कर दी है और भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तीन घुसपैठ की कोशिशों को पिछले दिनों नाकामयाब किया है।

बंकर तैयार करते पाकिस्तानी सैनिक
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ टारगेट तबाह किए गए। उसके बाद पाकिस्तानी आतंकी अड्डों के साथ मिलिट्री एक्शन करने वाले एक-एक ठिकानों को सबक सिखाया गया। भारतीय सेना नौसेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान को केवल ना ही पीछे खदेड़ा, बल्कि उसके हौसले भी पस्त कर दिए। लेकिन पाकिस्तान बिलकुल भी बाज नहीं आ रहा है।

पाकिस्तानी बंकर
सादी वर्दी में सेना के जवान
पाकिस्तान ने अपने फॉरवर्ड इलाकों में सादी वर्दी में अपने जवानों की तैनाती बढ़ानी शुरू कर दी है और अपने बंकर और फॉरवर्ड लोकेशन के साथ डिफेंस को मजबूत कर रहा है। इंडिया टीवी को एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिसमें ये बातें साफ साबित होती हैं।

सादे कपड़ों में पाकिस्तानी सैनिक
पांच तस्वीरों में साफ हुए नापाक इरादे
- पहली तस्वीर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के कोटली की है।
- दूसरी तस्वीर हजीरा की है।
- तीसरी तस्वीर कहूटा की है।
- चौथी तस्वीर आलियाबाद के आस पास की है।
- पांचवी तस्वीर बताती है कि पाकिस्तान ने मल्टिपल लेयर बंकर तैयार करना शुरू कर दिया है और इसको देखने के लिए पाकिस्तानी सैनिक सिविल कपड़ों के साथ लगातार एरिया की निगरानी कर रहे हैं।

बंकर की देखरेख में लगा पाकिस्तानी सैनिक
भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की हर कोशिश
पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है, लेकिन उसके बावजूद भी पाकिस्तान अभी इन दिनों अपने बॉर्डर पर नए आधुनिक कैमरा लगा रहा है और ड्रोन की वजह से अलग अलग रास्ते तलाश रहा है। इन्हीं रास्तों का इस्तेमाल आतंकियों ने पिछले कुछ दिनों में किया है। हालांकि, पाकिस्तान की हर नापाक कोशिश को भारतीय सेना ने पूरी तरह से ध्वस्त किया है।
Latest India News













![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











