{“_id”:”687fedae81f65949d60170c3″,”slug”:”the-date-for-admission-to-pg-courses-has-been-extended-till-july-24-chandigarh-news-c-16-pkl1091-770412-2025-07-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीजी कोर्सेज में प्रवेश की तारीख 24 जुलाई तक बढ़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने पीजी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी है। पीयू प्रवक्ता ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण विश्वविद्यालय ने संशोधित प्रवेश कार्यक्रम को मंजूरी दी है ताकि उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उम्मीदवार विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई थी। प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आवेदकों को नियमित रूप से आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

























