{“_id”:”68780537dedbd9b90a0030fc”,”slug”:”plantation-campaign-conducted-in-pus-bh-1-2-3-chandigarh-news-c-16-pkl1043-764868-2025-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: पीयू के बीएच-1, 2, 3 में चलाया पौधरोपण अभियान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के बॉयज हॉस्टल 1, 2 और 3 के निवासियों और कर्मचारियों ने विभिन्न ब्लॉकों में पौधरोपण करके वन महोत्सव मनाया। डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान, प्रो. नमिता गुप्ता और एडीएसडब्ल्यू प्रो. नरेश कुमार ने हॉर्टिकल्चर विभाग के सहयोग से अभियान की शुरुआत की। प्रो. अमित चौहान ने इन तीनों हॉस्टलों की पहल की सराहना की और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करके पर्यावरणीय स्थिरता की आवश्यकता पर बल दिया। वार्डन डॉ. हरभिंदर सिंह, डॉ. तिलक राज और डॉ. सुच्चा सिंह भी इसमें शामिल रहे।



























