{“_id”:”6876b48546145e23bd0acd21″,”slug”:”ryan-international-school-conducted-a-plantation-drive-planted-250-trees-chandigarh-news-c-16-pkl1043-764373-2025-07-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: रायन इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया पौधरोपण अभियान, 250 पौधे लगाए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। सेक्टर-49 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल ने अध्यक्ष डॉ. एएफ पिंटो के मार्गदर्शन में पौधरोपण अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में स्कूल में कुल करीब 250 पौधे लगाए गए। गो ग्रीन विद रायन अभियान के अंतर्गत कई औषधीय पौधे लगाए गए। स्कूल प्रिंसिपल की ओर से छात्रों को उनके आवासीय सोसायटी में लगाने के लिए अश्वगंधा के पौधे भी वितरित किए गए। यह पूरी गतिविधि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, नगर निगम मोहाली और स्थानीय पर्यावरण संगठनों की साझेदारी में आयोजित की गई।



























