{“_id”:”68644d8b5fe1b3f01e0dfa78″,”slug”:”cbi-filed-reply-in-45-lakh-bribe-case-chandigarh-news-c-16-pkl1091-751743-2025-07-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: 45 लाख रिश्वत मामले में सीबीआई ने दायर किया जवाब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। 45 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़े गए बिचाैलिए कारोबारी हर्ष कोटक की जमानत अर्जी पर सीबीआई ने मंगलवार को जवाब दायर किया। सीबीआई ने आरोपियों की जमानत का विरोध किया। जमानत अर्जी पर बुधवार को फैसला होगा। सीबीआई ने 31 मई को हर्ष कोटक और दिल्ली में तैनात आईआरएस अधिकारी अमित कुमार सिंघल को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी ला पिनोज पिज्जा फूड चेन के मालिक सनम कपूर से इनकम टैक्स के नोटिस भिजवाकर और धमकाकर रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में आरोपी हर्ष ने सीबीआई की कार्रवाई को गलत बताते हुए अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी।



























