{“_id”:”685ed32c6edf3e2a590bd1a5″,”slug”:”up-kathavachak-beating-case-mukta-mani-father-said-trust-god-not-government-2025-06-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कथावाचक पिटाई मामला: मुकट मणि के पिता बोले- सरकार पर नहीं भगवान पर भरोसा, पहले मारा, बेइज्जती की; अब झूठे केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दोपहर में मुकट मणि के पैतृक गांव जवाहरपुरा में कई लोग अपने घर के बाहर बैठे थे। मुकट मणि के घर के बाहर बरामदे में बुजुर्ग पिता रामप्रकाश बैठे थे। बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटे के साथ गलत हुआ है।
प्रदर्शन करते लोग – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के इटावा स्थित दांदरपुर गांव में मारपीट और अभद्रता के शिकार हुए कथावाचक मुकट मणि के पिता राम प्रकाश का कहना है कि हमें सरकार पर नहीं, भगवान पर भरोसा है। अब भगवान ही न्याय दिलाएंगे। बेटे के साथ गलत किया गया है। उसे फंसाया गया है। फर्जी रिपोर्ट दर्ज की गई है। छेड़छाड़ के आरोप झूठे हैं। वह शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी के संवाददाता से बात कर रहे थे।