- Hindi News
- International
- Israel Iran War Ceasefire Photos Video LIVE Update; Tel Aviv Tehran Nuclear Site | Netanyahu Khamenei Trump Missile Attack
तेहरान/तेल अवीव9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के साथ सीजफायर के बाद विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया।
इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन यानी मंगलवार को सीजफायर हो गया। दोनों देशों ने इस जंग में अपनी जीत का दावा किया है।
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया।
दूसरी तरफ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा- ‘हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने बलिदान दिए हैं।’
ईरान की राजधानी तेहरान में कल विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले मंगलवार तड़के 3:30 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों देशों में सीजफायर की जानकारी दी थी।

ईरान के विक्ट्री सेलिब्रेशन प्रोग्राम की 5 तस्वीरें…

ईरान की राजधानी तेहरान के इंकलाब स्क्वायर पर मंगलवार को विक्ट्री सेलिब्रेशन आयोजित किया गया

इस विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई ईरानी महिलाएं भी शामिल हुईं।

विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान ईरानी और फिलिस्तीनी झंडे लहराए गए और सुप्रीम लीडर खामेनेई के समर्थन में नारे लगाए गए।

सेलिब्रेशन के दौरान एक व्यक्ति मेजर जनरल मोहम्मद बाघेरी की तस्वीर दिखाते हुए। बाघेरी की इजराइली हमले में मौत हो गई थी।

विक्ट्री सेलिब्रेशन में कई महिलाओं ने ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई का पोस्टर लहराकर अपना समर्थन जाहिर किया।
इजराइल-ईरान संघर्ष से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने सीजफायर का ऐलान किया था
ट्रम्प ने ईरान और इजराइल के बीच जंग के 12वें दिन, मंगलवार तड़के 3:32 बजे सीजफायर पर सहमति बनने का ऐलान किया था। सुबह 10:38 बजे उन्होंने एक और पोस्ट किया और लिखा- “अभी से सीजफायर लागू होता है, प्लीज इसे न तोड़ें।”
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना ने ईरान के दो ड्रोन गिराए
इजराइली सेना (IDF) ने मंगलवार शाम ईरान से की तरफ से भेजे गए दो ड्रोन गिराने का दावा किया। IDF के मुताबिक, इन ड्रोन को इजराइल बॉर्डर के बाहर ही रोक लिया गया। सेना का अनुमान है कि ये ड्रोन सुबह लॉन्च किए गए थे, जब ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से भी हमला किया था। ईरान से इजराइल तक ड्रोन को पहुंचने में कई घंटे लगते हैं।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेश मंत्री बोले- न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेंगे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि उनका देश न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने इस तकनीक को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। हमारे वैज्ञानिकों ने इसके लिए भारी बलिदान दिए, कुछ ने तो अपनी जान गंवाई।
अराघची ने कहा- हमारे लोगों ने इसके लिए कई मुश्किलें झेलीं और इस मुद्दे पर हम पर युद्ध थोपा गया। यह तय है कि ईरान में कोई भी यह तकनीक नहीं छोड़ेगा।
08:25 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरान ने इजराइल पर कुल 550 मिसाइलें और 1000 ड्रोन दागे थे
इजराइल के मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सर्विस ने बताया है कि 12 दिनों के दौरान ईरानी हमलों में कुल 28 इजराइली मारे गए और 3000 से ज्यादा घायल हुए।
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक, युद्ध के दौरान ईरान ने इजराइल पर लगभग 550 बैलिस्टिक मिसाइलें और लगभग 1000 ड्रोन दागे, जिनमें से ज्यादातर को रोक दिया गया।
आबादी वाले इलाकों में कम से कम 31 बैलिस्टिक मिसाइलें गिरीं। एक ड्रोन ने एक घर पर हमला किया।

07:44 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरानी संसद स्पीकर बोले- जंग में हमारी जीत हुई
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर घालिबाफ ने इजराइल के खिलाफ जंग के खात्मे को ईरान की जीत बताया। घालिबाफ ने कहा- दुश्मन की मांगे माने बिना उसे हमले रोकने के लिए मजबूर करना हमारी जीत है।
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को लेकर दुश्मन की मांगें नहीं मानी गईं। घालिबाफ ने चेतावनी दी कि ईरान किसी भी नए हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और उंगली ट्रिगर पर रखे हुए है।
07:17 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू का दावा- ईरान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष विराम के बाद अपने पहले बयान में कहा कि इजराइल ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।
उन्होंने कहा- हम शेर की तरह उठे और हमारी दहाड़ ने तेहरान को हिला दिया। यह युद्ध दुनिया की सभी सेनाओं में पढ़ाया जाएगा। हमने अराक, नतान्ज और इस्फहान में न्यूक्लियर ठिकानों को तबाह कर दिया।
नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि अगर ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को फिर से शुरू करने की कोशिश करेगा, तो हम उसे तबाह कर देंगे।
एक अन्य बयान में उन्होंने कहा कि इजराइली सेना ने ईरान के खिलाफ जंग के सभी टारगेट हासिल कर लिए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस कार्रवाई की तारीफ की।
06:35 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति ने इजराइल से जंग के खात्मे का ऐलान किया
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने देश के नाम संबोधन में कहा कि इजराइल के साथ 12 दिन की जंग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा- हमारे देश ने दुश्मन को दृढ़ संकल्प के साथ मजबूती से टक्कर दी। यह इतिहास बन गया है। आज हम एक संघर्ष विराम और 12 दिन के युद्ध के अंत के गवाह बन रहे हैं।
06:34 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरान को कई साल पीछे धकेला, अब गाजा पर फोकस
इजराइल सेना (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने ईरान के साथ संघर्ष विराम के बाद कहा कि हमने बड़ी कामयाबी हासिल की है, लेकिन हमें सतर्क रहना होगा। अभी कई चुनौतियां बाकी हैं। हमें फोकस रखना है, आराम करने का वक्त नहीं है।
उन्होंने कहा- ईरान के खिलाफ ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है। हम एक नए दौर में एंट्री कर रहे हैं, जो मौजूदा ऑपरेशन की कामयाबी से जुड़ा है। हमने ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को कई साल पीछे धकेल दिया।
जमीर ने आगे कहा- अब हमारा फोकस फिर से गाजा में बंधकों की रिहाई और हमास की हुकूमत खत्म करने पर है।
06:34 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइल में जनजीवन समान्य हो रहा, ग्राउंड जीरो से भास्कर की रिपोर्ट
ईरान के साथ सीजफायर लागू होने के बाद इजराइल में धीरे-धीरे आम जनजीवन सामान्य हो रहा है। लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, सार्वजनिक जगहों पर जमा होने की इजाजत दी जा रही है। देखिए भास्कर रिपोर्टर वैभव पलनीटकर की यह रिपोर्ट…
06:33 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
चीन बोला- ईरान का समर्थन, वास्तविक सीजफायर लागू हो
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि उनका देश ईरान में वास्तविक संघर्ष विराम का समर्थन करता है। वांग यी ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की।
उन्होंने कहा- चीन, ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है, ताकि एक वास्तविक संघर्ष विराम लागू हो और लोग सामान्य जीवन जी सकें।
चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, वांग ने ईरान के एटमी ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय कानून का है।
06:33 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका की जबरदस्ती नहीं चलेगी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि इजराइल और अमेरिका जबरदस्ती अपनी इच्छाएं नहीं थोप सकते। यह बात उन्होंने UAE के राष्ट्रपति के साथ फोन वार्ता के दौरान कही।
पेजेशकियन ने कहा- ईरान को अपनी रक्षा के लिए इस सैन्य संघर्ष में उतरना पड़ा। मैं उम्मीद करता हूं कि हमें फिर कभी लड़ाई न करनी पड़े।
06:33 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी एयरबेस पर हमले को लेकर कतर से माफी मांगी
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले के एक दिन बाद कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को फोन किया। ईरान के राष्ट्रपति ने कतर से उसके देश में अमेरिकी एयरबेस पर हमले के लिए माफी मांगी।
पजशकियान ने कहा कि कतर और उसके लोग हमले का टारगेट नहीं थे। वहीं, कतर के अमीर शेख तमीम ने हमले की आलोचना दोहराई और इसे अपनी संप्रभुता और एयरस्पेस के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन माना।
06:33 PM24 जून 2025
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले से ईरान के हाई प्रोफाइल न्यूक्लियर साइंटिस्ट की मौत
ईरान के सरकारी टीवी ने बताया है कि मंगलवार सुबह इजराइली हमले में एक हाई प्रोफाइल ईरानी न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहम्मद रजा सेदिघी सबर की मौत हो गई है। पिछले 12 दिनों में इजरायली हमलों में मारे गए सीनियर परमाणु विशेषज्ञों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।
रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद रजा सेदिघी सबर उत्तरी ईरान में मंगलवार की सुबह अपने ससुराल में मारे गए। उनके घर पर तीन प्रोजेक्टाइल गिरे थे। 13 जून को इजराइल के शुरुआती हमलों में उनके 17 साल के बेटे की भी मौत हो गई थी।
मोहम्मद रजा पर पिछले महीने अमेरिकी विदेश विभाग ने बैन लगाया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने मोहम्मद रजा को ईरान के डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च संगठन के शाहिद करीमी ग्रुप का प्रमुख बताया था, जो विस्फोटकों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे। साथ ही वह परमाणु हथियारों के निर्माण से जुड़ी अनुसंधान और परीक्षण जैसी गतिविधियों में शामिल थे।



























