{“_id”:”6856542a5785720a5d0d907e”,”slug”:”ind-vs-eng-1st-test-prince-shubman-gill-following-king-virat-kohli-footsteps-records-stats-centuries-captain-2025-06-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gill-Kohli: किंग की राह पर प्रिंस, कप्तानी डेब्यू पर शतक से इंग्लैंड में रिकॉर्ड तक, ये आंकड़े देख चौंक जाएंगे”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक जड़ मेजबान टीम को चौंका दिया। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने काफी उम्मीदों के साथ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन गिल और यशस्वी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यशस्वी 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान गिल 127 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गिल और यशस्वी ने इस टेस्ट में काफी प्रभावित किया। 92 रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी निभाई। यशस्वी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो गिल ने प्लेमेकर की भूमिका निभाई और संभल कर शॉट्स खेले। जैसे ही यशस्वी आउट हुए तो गिल ने शॉट्स लगाने शुरू किए और टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। ‘प्रिंस’ के नाम से मशहूर गिल अब ‘किंग’ विराट कोहली के नक्शेकदम पर चल चुके हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि दोनों के स्टैट में समानता से पता चलता है। आइए जानते हैं…



























