{“_id”:”684c23a4e93fb6f25507ffae”,”slug”:”bapu-dham-youth-arrested-with-598-heroin-chandigarh-news-c-16-pkl1043-736058-2025-06-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: 5.98 हेरोइन के साथ बापूधाम का युवक गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Jun 2025 06:42 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने 5.98 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह कहां से ड्रग्स लेकर आता था और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 26 बापूधाम कॉलोनी निवासी रिंकू ड्रग्स सप्लाई करने जा रहा है। सूचना के बाद पर पुलिस ने सेक्टर 26 टिंबर मार्केट के पास आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर 5.98 ग्राम हेरोइन मिली। सेक्टर 26 थाना पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
.


























