
चंडीगढ़ के सेक्टर 23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में रविवार को दूसरे नॉर्थ इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, महिला, पुरुष और वेटरन वर्गों में मुकाबले हो रहे हैं। उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से आए खिलाड़ियों ने इन मुकाबलों में हिस्सा लिया है, जिससे प्रतियोगिता में रोमांच और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
फाइनल राउंड के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के उभरते हुए और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।



























