{“_id”:”6829f377ebaf55f713083146″,”slug”:”bsf-jawans-found-3-broken-drones-in-amritsar-2025-05-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अमृतसर में ड्रोन: बीएसएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन, डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
BSF ने अमृतसर मे तीन टूटे हुए ड्रोन बरामद किए हैं। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, पंजाब फ्रंटियर, बीएसएफ ने दी है।

बीेएसएफ ने बरामद किए टूटे हुए ड्रोन
– फोटो : ANI
विस्तार
बीएसएफ जवानों ने रविवार सुबह अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव से सटे एक खेत से टूटी हुई हालत में 01 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ की खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर ये ड्रोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेजर की तकनीकी गड़बड़ी के कारण ये ड्रोन गिर गये थे। ये जानकारी जनसंपर्क अधिकारी, पंजाब फ्रंटियर, बीएसएफ ने दी है।
Punjab | Based on the input of the BSF intelligence wing, the vigilant BSF troops seized 01 DJI Mavic 3 Classic drone in broken condition from a farming field adjacent to village- Rattankhurd of district Amritsar in the morning hours today. The drone is presumed to have fallen… pic.twitter.com/UJsl3LRXIz
— ANI (@ANI) May 18, 2025
बता दें कि रविवार को ही पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर से नशा तस्करी का काला कारोबार करने वाले तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े हैं। अमृतसर सीमा पार ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.248 किलो हेरोइन बरामद की है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से आई नशे की खेप: अमृतसर में तीन तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो से ज्यादा हेरोइन की कर चुके तस्करी



























