10:04 AM, 03-May-2025
अर्जुन कपूर भी दादी निर्मल के अंतिम दर्शन करने अनिल कपूर के घर पहुंचे।
10:02 AM, 03-May-2025
घर के बाहर नजर आए अनिल कपूर
अनिल कपूर घर के अंदर जाते दिखे। वहीं, शनाया कपूर भी साथ नजर आईं।
09:59 AM, 03-May-2025
सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू
09:59 AM, 03-May-2025
निर्मल कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार ने एक भावुक बयान जारी किया है। बोनी कपूर और उनके बच्चों, अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया। बयान में लिखा, ‘2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रिय परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जीया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।’
09:49 AM, 03-May-2025
पवन हंस श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
मा 🥺. मॉर्निंग.
.
.#anilkapoor #Nirmalkapoor #Boneykapoor #Tahirjasus #bollywood pic.twitter.com/wfDQ4Atp8r
— Tahir Jasus (@Tahirjasus) May 3, 2025
09:48 AM, 03-May-2025
निर्मल कपूर का परिवार
निर्मल कपूर की शादी फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जिनसे उनके चार बच्चे थे- अनिल, रीना, बोनी और संजय। उनके पोते-पोतियों में सोनम कपूर, रिया, हर्षवर्द्धन, अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अंशुला, शनाया, जहान और मोहित मारवाह शामिल हैं।
09:43 AM, 03-May-2025
Nirmal Kapoor Last Rites: आज होगा निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार, अनिल कपूर के घर पहुंचे अर्जुन-अंशुला
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई, 2025) शाम को मुंबई के एक निजी अस्पताल में वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।


























