11:54 AM, 10-Apr-2025
ऑपरेशन का हिस्सा रहे पूर्व एनएसजी कमांडो सुनाई पूरी कहानी
26/11 आतंकी हमले के दौरान ऑपरेशन का हिस्सा रहे पूर्व एनएसजी कमांडो और अब भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह देश के लिए बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति और इस प्रत्यर्पण प्रक्रिया में शामिल एजेंसियों को धन्यवाद देता हूं। जब उसे फांसी दी जाएगी, तो यह न केवल आतंकवाद पर बल्कि पाकिस्तान पर भी करारा तमाचा होगा। वे (आतंकवादी) अच्छी तरह प्रशिक्षित थे और इसलिए मरीन कमांडो ताज होटल में प्रवेश नहीं कर सके। मैंने दो आतंकवादियों को मार गिराया और हमने ताज होटल से 627 लोगों को बचाया। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी, जबकि 5 अन्य कमांडो घायल होने के बाद अस्पताल भेजे गए। पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे थे। हालांकि, लाइव कवरेज से पाकिस्तान के आकाओं को आतंकवादियों को गाइड करने में मदद मिल रही थी।
11:52 AM, 10-Apr-2025
भारत के कानून से सजा दिलाएंगे: गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण पर कहा, “कांग्रेस की सरकार ने आरोपियों को सख़्त सजा दिलाने के लिए कुछ नहीं किया। कसाब जो पकड़ा गया था उसे भी बिरयानी खिलाते थे। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है। जिन्होंने हमारे देश पर हमला किया था उन्हें हम भारत की ज़मीन पर, भारत के कानून से सजा दिलाएंगे। शिवसेना यूबीटी और संजय राउत कांग्रेस से ज्यादा तुष्टीकरण में लगे हुए हैं।”
11:45 AM, 10-Apr-2025
‘यह अच्छी बात है’, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने गुरुवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण का स्वागत किया। शिंदे 2012 में गृह मंत्री थे, जब आतंकी हमला करने वाले पाकिस्तानी समूह से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। शिंदे ने अहमदाबाद में संवाददाताओं से कहा, ‘यह अच्छी बात है।’
11:16 AM, 10-Apr-2025
तहव्वुर राणा की संभावित पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा कड़ी
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद गुरुवार को पेश किया जा सकता है। कोर्ट के बाहर अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है।
11:08 AM, 10-Apr-2025
बुलेटप्रूफ वाहन में एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा
सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को पालम हवाई अड्डे से बुलेटप्रूफ वाहन में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मुख्यालय ले जाया जाएगा।
11:00 AM, 10-Apr-2025
पटियाला हाउस कोर्ट में हो सकती है सुनवाई
26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड, जिन्हें जनवरी के अंत में मुंबई से दिल्ली मंगाया गया था, हाल ही में पटियाला हाउस कोर्ट को मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों से संबंधित ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड एनआईए मामले में साक्ष्य का हिस्सा हो सकते हैं। इसमें तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली को आरोपी बनाया गया है। एनआईए की ओर से मुंबई से उन्हें वापस मंगाने के लिए दायर एक आवेदन के बाद जनवरी में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई हमलों से संबंधित अपने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड वापस मंगाए थे।
10:00 AM, 10-Apr-2025
#WATCH | Outside visuals from the National Investigation Agency headquarters in Delhi
Today, 26/11 Mumbai attack accused Tahawwur Rana will arrive in India after being extradited from the US. pic.twitter.com/81tvvrZkFE
— ANI (@ANI) April 10, 2025
09:28 AM, 10-Apr-2025
केंद्र सरकार ने एडवोकेट नरेंद्र मान को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया है। सरकार की ओर से कहा गया कि केंद्र सरकार एडवोकेट नरेंद्र मान को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से दिल्ली स्थित एनआईए विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ मामलों के लिए यह जिम्मेदारी सौंपती है। उन्हें एनआईए मामला आरसी-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमे और अन्य मामलों के संचालन के लिए विशेष लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्ति इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 3 वर्ष की अवधि के लिए या मुकदमे के पूरा होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है।
08:12 AM, 10-Apr-2025
हेडली का करीबी है राणा
पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकी डेविड कोलमैन हेडली का करीबी है। हेडली 26 नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। हमले में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे। हमलों को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था। राणा से पूछताछ में पाकिस्तानी आकाओं का सुराग मिलने की उम्मीद है।














![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)











