
बठिंडा के रामपुरा सदर के आगे अध्यापकों और किसानों द्वारा अपनी मांगों और पुलिस द्वारा हिरासत में लिए साथियों को रिहा करवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद किसान और शिक्षक तितर बितर हो गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ किसानों और शिक्षकों को हिरासत में विभिन पुलिस थानों में बंद कर दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिन्दर सिंह उगराहां का कहना था कि आप सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है।




























