12:38 PM, 28-Mar-2025
राणा सांगा को लेकर दिए बयान पर कंगना की प्रतिक्रिया
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, ‘राणा सांगा संपूर्ण भारतवर्ष के लिए स्वतंत्रता संघर्ष के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप कहते हैं कि राणा सांगा उनके प्रेरणा था। वे हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। उनका इस तरह से अपमान करना बहुत गलत है। कहीं नहीं लिखा कि उन्होंने किसी तरह का देशद्रोह किया है। इसलिए इस तरह की बातों से परहेज करना चाहिए।’
#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “राणा सांगा संपूर्ण भारतवर्ष के लिए स्वतंत्रता संघर्ष के प्रतीक हैं। महाराणा प्रताप कहते हैं कि राणा सांगा उनके प्रेरणा था। वे हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। उनका इस… pic.twitter.com/0L9tLb9bBe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2025
12:31 PM, 28-Mar-2025
‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात पर बारीकी से रखते हैं नजर’
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान, ‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर बहुत बारीकी से नज़र रखते हैं। फरवरी (2025) में, हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचार के 10 मामले और सिख समुदाय से संबंधित तीन घटनाएं हुईं। अहमदिया समुदाय से संबंधित दो मामले और ईसाई समुदाय से संबंधित एक मामला था। हम इन मामलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाते हैं। UNHRC में हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जहां ‘मानवाधिकारों का हनन, अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यवस्थित क्षरण राज्य की नीतियां हैं’।’
#WATCH | लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान, ‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध और अत्याचार’ पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “हम पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर बहुत बारीकी से नज़र रखते हैं। फरवरी (2025) में, हिंदू समुदाय… pic.twitter.com/qfhQQzJbeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2025
11:53 AM, 28-Mar-2025
‘ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों के साथ है या देश के साथ?’
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर कहा, ‘देश के सामने एक ऐसा कड़वा सच आया है जिसने तृणमूल कांग्रेस का चेहरा बेनकाब किया है। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बताया कि पश्चिम बंगाल ,सरकार से केंद्र सरकार बाड़(फेंसिंग) लगाने के लिए जमीन मांगती रही है ताकि बांग्लादेश से घुसपैठ ना हो तो लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने पिछले 8 वर्षों से जमीन का हिस्सा नहीं दिया है। इसका जवाब ममता बनर्जी को देना होगा कि भारत के हित में बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए वे जमीन क्यों नहीं देती हैं?… आखिर यह सवाल खड़ा होता है कि वे(ममता बनर्जी) देश के साथ हैं या बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ हैं? जवाब देना ही पड़ेगा।’
11:51 AM, 28-Mar-2025
ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर भाजपा सांसद का तंज
भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा और इंग्लैंड के एक कॉलेज में उनकी टिप्पणी पर कहा, ‘हमारी राजनीति में देश प्रथम है। ममता बनर्जी ने वहां जो-जो बात कही है उसे लेकर भारत के लोगों के मन में कोई प्रतिष्ठा नहीं है।’
11:30 AM, 28-Mar-2025
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर हंगामा जारी है। आज इस मुद्दे पर राज्यसभा में भारी हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने बयान को लेकर माफी की मांग की। हालांकि रामजीलाल सुमन बयान पर माफी मांगने से इनकार कर चुके हैं। हंगामे के चलते दोपहर 12 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
11:15 AM, 28-Mar-2025
आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर बोले केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आव्रजन और विदेशी विधेयक, 2025 पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, ‘बांग्लादेश के बहुत सारे लोग पश्चिम बंगाल आते हैं और यहां बिना वीज़ा के यहां पर रहते हैं। अमित शाह ने बताया है कि जिन्हें यहां रहना है उनके पास वीज़ा होना चाहिए। बांग्लादेश में भी हिंदू समाज पर अन्याय हो रहा है। यह अच्छी बात नहीं है।’
11:12 AM, 28-Mar-2025
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन संसद कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा में हंगामा हो गया। यह हंगामा सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ हुआ। रामजीलाल सुमन ने हाल ही में राज्यसभा में दिए अपने संबोधन में राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार कह दिया था। इसे लेकर बुधवार को रामजीलाल सुमन के आगरा स्थिर आवास पर करणी सेना के समर्थकों ने हमला भी किया था।
10:45 AM, 28-Mar-2025
ममता बनर्जी पर भाजपा ने साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा और इंग्लैंड के एक कॉलेज में उनकी टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘राहुल गांधी की तरह ममता बनर्जी भी वहां भारत विरोधी एजेंडे के साथ गई थीं… ममता बनर्जी जैसे लोगों की राजनीति इस पर है कि कैसे बांग्लादेशियों को बंगाल और देश में घुसने दिया जाए, कैसे उन्हें आधार कार्ड दिए जाएं… उन्होंने वहां दिखा दिया है कि वह भारत विरोधी हैं।’
#WATCH | दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ब्रिटेन यात्रा और इंग्लैंड के एक कॉलेज में उनकी टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी की तरह ममता बनर्जी भी वहां भारत विरोधी एजेंडे के साथ गई थीं… ममता बनर्जी जैसे लोगों की राजनीति इस पर है कि… pic.twitter.com/ZA1co2pAdT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2025
10:08 AM, 28-Mar-2025
Parliament Budget Session Live: ‘पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हालात पर हमारी नजर’, संसद में बोले विदेश मंत्री
भारतीय बंदरगाह विधेयक से बंदरगाहों से संबंधित कानूनों को मजबूत किया जाएगा और एकीकृत बंदरगाह विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। व्यापार में सुगमता लाई जाएगी और भारत की तटीय रेखा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का उद्देश्य है। इस विधेयक में मेरीटाइम स्टेट डेवलेपमेंट काउंसिल को गठित करने का भी प्रावधान है, जिससे बंदरगाह क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।





























