{“_id”:”67e05cf8e18d70e73409d852″,”slug”:”two-accused-arrested-for-selling-58-pieces-of-khair-wood-in-punjab-case-registered-chandigarh-news-c-87-1-spkl1032-120762-2025-03-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: खैर की लकड़ी के 58 टुकड़े पंजाब बेचने जा रहे दो आरोपी काबू, मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:41 AM IST

पिंजौर। गांव रायपुर से खैर की लकड़ी चोरी कर पंजाब बेचने जा रहे दो आरोपियों से खैर की लकड़ी के 58 टुकड़े बरामद किए। पुलिस ने आरोपी सुल्तान अली निवासी गांव मेघुवाला यमुनानगर, शानुर गांव तलाकोर यमुनानगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक पिकअप गाड़ी को रुकवाकर चेक किया तो खैर की लकड़ी के 58 टुकड़े बरामद किए। पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र सिंह दरोगा पिंजौर रेंज वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। आरोपी अमरावती के समीप गांव रायपुर के वहन विभाग की सरकारी जमीन से खैर के पेड़ चोरी से काट कर पिकअप गाड़ी में लेकर आसपास पंजाब में बेचने जा रहे थे।


























