
यूपी की योगी सरकार के 8 साल पूरे
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’
8 साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा, ‘8 साल पहले यूपी में अराजकता का तांडव था और पहचान का संकट था। सरकार बदलते ही सब कुछ ठीक हो गया। पहले यूपी बीमारू राज्य माना जाता था। बेटियां और कारोबारी असुरक्षित महसूस करते थे। पहले किसान आत्महत्या करते थे। अब सब ठीक हुआ है। अब कृषि के क्षेत्र में यूपी अव्वल है। हमने किसानों के हितों का ध्यान रखा है।’
सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हुए: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की अर्थव्यवस्था का इंजन है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हुए हैं। यूपी की जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। आज यूपी देश के विकास को एक नई दिशा दे रहा है। डबल इंजन की सरकार में यूपी में विकास हुआ है।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पुलिसकर्मियों की भर्ती पर कही ये बात
सीएम योगी ने कहा कि यूपी में देश का सबसे बड़ा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर है। हमने 2 लाख 16 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती करवाई है।
कॉपी अपडेट हो रही है…



























