
ढोल की थाप पर भंगड़ा, पटाखों की गूंज… से ट्राइसिटी में धमाल मच गया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीता, वैसे ही ट्राइसिटी में जबर्दस्त जश्न मना। दर्शकों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। लोगों ने पटाखें जलाकर जीत की खुशी जाहिर की।





























