{“_id”:”67c8b3da03519ad5df0416c1″,”slug”:”the-youth-attacked-his-friend-with-a-chopper-admitted-in-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-650208-2025-03-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: युवक ने दाेस्त पर चापड़ से हमला किया, पीजीआई में भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में एक युवक ने अपने दोस्त पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल पीजीआई में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। मलोया थाना पुलिस ने घायल वरुण की शिकायत पर आरोपी अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डड्डूमाजरा कालोनी निवासी 23 साल के वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गाय रखी हुई हैं। उसने और अभिषेक ने डड्डूमाजरा के सामने बाड़े में आपस में गाय पाल रखी थी। सोमवार रात 8 बजे अभिषेक ने वरुण को बाडे में बुलाया। वरुण ने कहा कि उसकी एक महीने बाद शादी पक्की हो गई है। इससे गुस्से में आकर अभिषेक ने उसकी गर्दन में रस्सी डालकर उसे जाने से रोक दिया। किसी तरह वरुण बचकर वहां से अभिषेक के घर पहुंचा और उसकी माता को कहा कि अभिषेक उसे मार रहा है। इस दौरान अभिषेक पीछे से आ गया और चापड़ से गर्दन पर हमला कर दिया। वरुण ने अपनी माता को कॉल की। इसके बाद उसकी मां और मकान मालकिन संगीता वहां आई और उसे ऑटो से सेक्टर-16 अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
























