
फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रक के साथ टक्कर के बाद न्यू दीप कंपनी की बस रेलिंग तोड़ कर सेमनाले में गिर गई। इस हादसे में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।



























