{“_id”:”67ac81b2118d9afb46070c20″,”slug”:”five-drug-smugglers-arrested-in-amritsar-accused-have-connections-with-france-and-pakistan-2025-02-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार: आरोपियों का फ्रांस और पाकिस्तान से कनेक्शन; ज्वेलर भी कर रहा था स्मगलिंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस हिरासत में आरोपी। – फोटो : संवाद
विस्तार
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शहरी पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम गुरदासपुर स्थित वीला तेजा मोहल्ला निवासी कीरतपाल सिंह उर्फ कीरत (18), बाउपुर अफगाना दोरांगला निवासी करणबीर सिंह उर्फ करण (21), फतेहगढ़ चूड़िया थाने के अधीन पड़ते तेजा खुर्द गांव की छप्पड़वाली गली निवासी सुखदीप सिंह उर्फ सुख (18), घुमियारां मोहल्ला निवासी पकंज वर्मा उर्फ बबलू (43) अजनाला के गांव बलड़वा गांव प्यारा सिंह (40) हैं।
Trending Videos
इन आरोपियों से पुलिस ने दो किलो, 251 ग्राम हेरोइन, 1.05 लाख की ड्रग मनी और विदेशी पिस्तौल बरामद किए हैं। आरोपियों को थाना इस्लामाबाद पुलिस की ओर से पकड़ा गया है। यह सभी आरोपी फ्रांस में बैठे सिकंदर नाम के तस्कर के इशारों पर काम कर रहे थे। आरोपी पकंज वर्मा उर्फ बबलू ज्वेलर है और उसके खिलाफ हरियाणा के पंचकूला के पिंजौर पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर, एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि थाना इस्लामाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी इलाके में नशे की खेप सप्लाई करने पहुंच रहे हैं। इसी के तहत पुलिस की एक टीम तैयार कर ट्रैप लगाया। पुलिस टीम की ओर से कबीर पार्क के पास नाकाबंदी की। इस दौरान उक्त आरोपी आते हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर आरोपियों को रोककर इनकी तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से हेरोइन, 1.05 लाख ड्रग मनी और एक विदेशी पिस्तौल बरामद हुए। हालांकि आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। मगर समय रहते इन्हें घेर लिया गया।
जांच के दौरान पता चला कि यह आरोपी फ्रांस में रह रहे तस्कर सिकंदर के साथ संपंर्क में हैं और उसी के कहने पर सारा धंधा चला रहे हैं। आरोपियों को फ्रांस से सिकंदर का मैसेज आता और उसके बाद पाकिस्तान के तस्करों की ओर से सीमा के इस पार ड्रोन के जरिये हेरोइन और हथियार भेजे जाते। जिसे यह सभी आरोपी रिसीव करते और आगे सप्लाई कर देते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि और भी रिकवरी हो सके।