
चंडीगढ़ पुलिस को मिली दो नई फोरेंसिक इन्वेस्टीगेशन वैन
– फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़ यूटी पुलिस द्वारा खरीदी गई दो फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन वैन को आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रशासक ने चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय में बनाए गए केंद्रीय मालखाने का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह यादव, यूटी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित एसएसपी कंवलदीप कौर और अन्य सभी पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।






























