{“_id”:”67761321875c18106c06a512″,”slug”:”share-market-opening-bell-sensex-climbs-in-early-trade-nifty-up-too-gold-silver-rate-dollar-rupee-update-2025-01-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Share Market Opening Bell: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल”,”category”:{“title”:”Business”,”title_hn”:”कारोबार”,”slug”:”business”}}
सेंसेक्स ओपनिंग बेल – फोटो : amarujala.com
विस्तार
घरेलू शेयर बाजार नए साल के दूसरे दिन यानी गुरुवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 242.95 अंक चढ़कर 78,750.36 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 69.25 अंक चढ़कर 23,812.15 अंक पर आ गया। इसके साथ ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 85.73 पर आ गया।
Trending Videos
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
नए साल का आगाज हरियाली के साथ हुआ
इससे पहले स्थानीय शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन तेजी लौटी थी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी भी 23,700 अंक के पार निकल गया था। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा था और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ था।
2024 में कैसी रही थी चाल?
बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 109.12 अंक टूटा था, जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली 0.10 अंक की गिरावट आई थी। बीते साल 2024 में सेंसेक्स 5,898.75 अंक यानी 8.16 प्रतिशत चढ़ा जबकि निफ्टी में 1,913.4 अंक यानी 8.80 प्रतिशत की तेजी रही।