
पंजाब के युवक की इटली में मौत हो गई। पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी निवासी की इटली में ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों में ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर मशीन लगाकर जमीन को समतल कर रहा था। इस हादसे में गांव ताशपुर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव ताशपुर का मूल निवासी मनजिंदर सिंह सपरिवार लंबे समय से इटली में रह रहा था। जहां कंपानियां के बत्ती पालिया (सलेरनो) के पास इबोली के कंपोलोगो में वह रोटावेटर मशीन एक ट्रैक्टर के पीछे लगाकर खेतों की जमीन समतल कर रहा था। तभी अचानक वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
























