
चंडीगढ़ में कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी मैच में खेलते खिलाड़ी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पारस के नाबाद 124 रनों की शतकीय पारी की बदौलत चंडीगढ़ ने आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच में त्रिपुरा को आठ विकेट से हरा दिया।
त्रिपुरा के 216 के जवाब में चंडीगढ़ ने 223 रन बनाए। त्रिपुरा अपनी दूसरी पारी में 221 रन बनाए। जिसके बाद चंडीगढ़ को 215 का लक्ष्य मिला। इससे पूर्व त्रिपुरा ने अपने ओवर नाईट स्कोर 169/5 से आगे खेलना शुरु किया और इसमें मात्र 52 रन ही और जोड़ पाई। सेंतू सरकार (71) रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे, जबकि दुरलब राय ने 45 रन बनाए।
गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से हर्षित और नील ने तीन – तीन विकेट चटकाए। चंडीगढ़ की शुरुआत निराशाजनक रही, देवांग कौशिक (7) सस्ते मे आउट हुए । इसके बाद दुष्यंत (4) भी ज्यादा देर पिच पर जम नहीं पाये जिससे स्कोर 44/2 हुआ। इसके बाद निखिल और पारस के बीच 175 रनों की नाबाद सांझेदारी ने चंडीगढ़ को मैच में जीत दिलाई। पारस ने 97 गेंदों ने 124 रन बनाए जिसमें 18 चौके और चार छक्के जड़े। निखिल ने भी अपनी 72 रनों में 6 चौके और 3 छक्के जड़े। चंडीगढ़ का अगला मैच इसी मैदान में 15 नवंबर से कर्नाटका के विरुद्ध है।


























