सहकारिता मंत्रालय द्वारा जल्द श्रमिक सहाकारी समितियों के लिए कोआपरेटिव एजुकेशन ट्रेनिंग योजना लाई जा रही है। राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद के सचिव व निदेशक सहकारिता मंत्रालय कपिल कुमार मीणा ने योजना के लिए चल रहे पायलेट प्रोजेक्ट के बारे में बताया। एक जागरुकता कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने बताया कि योजना के जरिए देश के करीब आठ लाख पंजीकृत समितियां के 28 करोड़ से अधिक सदस्यों को लाभ मिला है। योजना के लिए अभी देश के चार जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पायलेट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, जिसका संचालन सेक्टर 32 के क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान द्वारा किया जा रहा है।




























