
आरोपियों से बरामद हथियार
– फोटो : X @DGPPunjabPolice
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूएसए स्थित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
In a major breakthrough, Amritsar Commissionerate Police has dismantled an interstate illegal weapons smuggling module linked to USA-based Dilpreet Singh, apprehending seven operatives and seizing 12 pistols, 16 magazines, and 23 live cartridges.
Preliminary investigations… pic.twitter.com/L1Oy5bjZUN
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 31, 2024
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल मध्य प्रदेश से हथियार खरीदकर विभिन्न गिरोहों को रसद सहायता प्रदान कर रहा था। पीएस इस्लामाबाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए गहन जांच चल रही है।



























