{“_id”:”671f7d2d827fcef4cd0752e4″,”slug”:”gold-earrings-snatched-from-woman-in-moga-2024-10-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: दिनदहाड़े घर में घुस महिला के कान से छीनी सोने की बालियां, पकड़ा गया लुटेरा निकला पीड़िता का रिश्तेदार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:31 PM IST
मोगा के गांव भागिके में दिन दहाड़े एक घर में घुसकर एक लुटेरा महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। यह घटना घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी। – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब के मोगा में बेखौफ बदमाश दिन दहाड़े घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मोगा के गांव भागिके में दिन दहाड़े एक घर में घुसकर एक लुटेरा महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गया। यह घटना घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आरोपी तक पहुंची औ उसे गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी जोरा सिंह ने बताया कि मोगा के गांव भागिके में करमजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार लगभग दोपहर 2 बजे वह घर पर अकेली थी। तभी किसी ने गेट खटखटाया। महिला ने गेट खोला तो एक युवक जिसके हाथ में तेजधार हथियार था। युवक ने मुंह कपड़े से ढका हुआ था। युवक अंदर दाखिल हुआ और महिला के कान से जबरदस्ती सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। के करीब घर में घुसकर एक नकाबपोश लुटेरे ने तेज धार हथियार दिखा कर जबरदस्ती उनका कान से बाली लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर निहाल सिंह वाला पुलिस पार्टी पहुंची। सीसीटीवी के आधार पर जांच करते हुए मामला आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से महिला से छीनी हुई सोने की बालियां भी बरामद कर ली है। आरोपी करमजीत कौर के रिश्तेदार है। आरोपी नशे का आदि है, जिस वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।