11:34 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: लंच ब्रेक
तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 46 रन और शुभमन गिल 20 गेंद में 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि भारत ने ये 81 रन 12 ओवरों में 6.75 के रन रेट से बनाए हैं। रोहित आठ रन बनाकर आउट हुए थे। टीम इंडिया के सामने 359 रन का लक्ष्य है और अब रोहित एंड कंपनी को जीत के लिए 278 रन की दरकार है।
11:09 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: भारत को पहला झटका
34 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है। कप्तान रोहित आठ रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने। उन्हें सैंटनर ने यंग के हाथों कैच कराया। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत के सामने 359 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य है।
10:56 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: भारत की आक्रामक शुरुआत
टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की है। तीन ओवर में उसने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। यशस्वी 11 गेंद में 16 रन और रोहित शर्मा चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को अगर मैच को जीतना है तो उसे इसी तरह बल्लेबाजी करनी होगी।
10:30 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड 255 रन पर ऑलआउट
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हो गई। पहली पारी में इस टीम ने 259 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 156 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में कीवी टीम को 103 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 358 रन की हुई और भारत के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य है। ग्लेन फिलिप्स 48 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम ने शनिवार को पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेलना शुरू किया और 57 रन बनाने में बाकी पांच विकेट गंवा दिए। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल (41), मिचेल सैंटनर (4) और एजाज पटेल (1) का शिकार किया। वहीं, अश्विन ने टिम साउदी (0) को आउट किया। विलियम ओरुर्के (0) रन आउट हो गए। भारत की ओर से सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि जडेजा को तीन विकेट मिले। अश्विन को दो विकेट मिले।
भारत के लिए 300+ रन का लक्ष्य आसान नहीं होगा। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक बार 300+ का लक्ष्य चेज हुआ है। 2008 में चेन्नई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे और मैच जीता था। वहीं, इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है। उसने 1987 में दिल्ली में भारत के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच जीता था। तीसरे नंबर पर भारत है। उसने 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच अपने नाम किया था। वहीं, ओवरऑल बात करें तो टेस्ट में 36 बार 300+ का स्कोर चेज हुआ है। इसमें से भारत ने कुल तीन बार ऐसा किया है।
साल 2021 में गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 328 रन चेज किए थे। टीम इंडिया ने वह मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था। 2008 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में और 1976 में क्वींस पार्क ओवल में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 403 रन चेज किए थे। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं।
10:23 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड के नौ विकेट गिरे
न्यूजीलैंड को 241 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने एजाज पटेल को आउट किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और विलियम ओरुर्के क्रीज पर हैं। कीवियों की बढ़त 350 से ज्यादा रन की हो चुकी है।
10:09 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिरे
न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीन और विकेट गंवा दिए हैं। 198 पर पांच विकेट से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने 40 रन बनाने में टॉम ब्लंडेल, मिचेल सैंटनर और टिम साउदी के विकेट गंवा दिए।
09:53 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: न्यूजीलैंड को छठा झटका
न्यूजीलैंड को 231 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जडेजा ने टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। वह 41 रन बना सके। ब्लंडेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ छठे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल मिचेल सैंटनर फिलिप्स का साथ निभाने आए हैं।
09:33 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम पांच विकेट पर 198 रन से आगे खेल रही है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडेल क्रीज पर हैं। भारतीय टीम ने स्पिन आक्रमण लगाया हुआ है।
08:44 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: भारत के लिए लक्ष्य का पीछा आसान नहीं
भारत के लिए 300+ रन का लक्ष्य आसान नहीं होगा। इससे पहले भारतीय सरजमीं पर सिर्फ एक बार 300+ का लक्ष्य चेज हुआ है। 2008 में चेन्नई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 387 रन बनाए थे और मैच जीता था। वहीं, इसके बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है। उसने 1987 में दिल्ली में भारत के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच जीता था। तीसरे नंबर पर भारत है। उसने 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट गंवाकर 276 रन बनाए थे और मैच अपने नाम किया था। वहीं, ओवरऑल बात करें तो टेस्ट में 36 बार 300+ का स्कोर चेज हुआ है। इसमें से भारत ने कुल तीन बार ऐसा किया है।
साल 2021 में गाबा में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 328 रन चेज किए थे। टीम इंडिया ने वह मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था। 2008 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में और 1976 में क्वींस पार्क ओवल में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 403 रन चेज किए थे। विंडीज के खिलाफ टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।
08:44 AM, 26-Oct-2024
IND vs NZ Day 3 Live Score: कीवी टीम मजबूत स्थिति में
शुक्रवार को टेस्ट के दूसरे दिन कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे और जवाब में टीम इंडिया को 156 रन पर समेट दिया था। ऐसे में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की कुल बढ़त 301 रन की हो चुकी है। अब भी तीन दिन का खेल बाकी है और ऐसे में नतीजा आना तय है। जिस तरह से गेंद स्पिन हो रही है, चौथी पारी में 300 से ऊपर किसी भी लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा।



























