{“_id”:”671b714d43c837855b061528″,”slug”:”over-crowd-on-last-day-of-youth-festival-in-pu-chandigarh-auditorium-closed-students-raised-slogans-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PU में हंगामा: पंजाब यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल के आखिरी दिन बढ़ी भीड़, ऑडिटोरियम बंद, छात्रों ने की नारेबाज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:52 PM IST

पीयू कैंपस में भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में जोनल हेरिटेज एंड फेस्टिवल-2024 चल रहा है। यूथ फेस्ट के पांचवें व अंतिम दिन शुक्रवार को पीयू में खूब हंगामा हुआ। पीयू के पीएल आंनद ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे फेस्टिवल शुरू होना था, लेकिन छात्रों को ऑडिटोरियम से बाहर निकाल दिया गया। दोपहर 12 बजे तक छात्रों को बाहर खड़ा रखा गया। 12 बजे के बाद छात्रों को एंट्री दी गई। इस दौरान वहां छात्रों की भीड़ लग गई। स्टूडेंट्स के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
इसके बाद दोपहर लगभग ढाई बजे ऑडिटोरियम में भीड़ ज्यादा बढ़ जाने की वजह से कुछ देर के लिए ऑडिटोरियम को बंद कर दिया गया। यूथ फेस्टिवल के अंतिम दिन होने वाले कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचे थे। इस वजह से कैंपस में भीड़ ज्यादा हो गई। इसके चलते ऑडिटोरियम को बंद करना पड़ा। वहीं इससे भड़के छात्रों ने पीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
गिद्दा में डीएवी कॉलेज-10 रहा अव्वल
इससे पहले वीरवार को गिद्दा प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज-10 ने प्रथम स्थान, सरकारी नेशनल कॉलेज माछीवाड़ा ने दूसरा और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 और पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 11 ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया था।




























