{“_id”:”6715bb9e71146a95bf0ff7f5″,”slug”:”former-president-of-hsgmc-jagdish-singh-jhinda-made-allegations-against-giani-harpreet-singh-2024-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Punjab: नहीं थम रहा ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर आरोपों का सिलसिला, अब HSGMC के पूर्व अध्यक्ष जगदीश झींडा भी बोले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल जगत के संस्थापक जगदीश झींडा ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दो-दो घंटे तक बैठक करने वाले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आरएसएस अधिकारियों के साथ भी करीबी संबंध हैं।
जगदीश झींडा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर लगाए आरोप – फोटो : फाइल
Trending Videos
विस्तार
तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अकाली दल बादल के पूर्व नेता विरसा सिंह वल्टोहा के बाद अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व अकाली दल जगत के संस्थापक नेता जगदीश सिंह झींडा ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ खुल कर आरोप लगाए है।
Trending Videos
झींड़ा ने भी ज्ञानी हरप्रीत सिंह पर भाजपा के साथ घनिष्ठ संबंध होने के आरोप लगाते हुए ठंडे बस्ते में पड़े विवाद को फिर से हवा दे दी है। झींडा ने दावा किया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दो-दो घंटे तक बैठक करने वाले जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के आरएसएस अधिकारियों के साथ भी करीबी संबंध हैं।
झींडा ने आरोप लगाया कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपनी जत्थेदारी कायम रखने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का ड्रामा रचा था और मगरमच्छ के आंसू बहाते हुए उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा पर धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी को ज्ञानी हरप्रीत सिंह त्यागपत्र अस्वीकार नहीं करना चाहिए था।