
राहुल और प्रियंका गांधी
– फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
हरियाणा में दस साल से विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने इस बार सत्ता हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी है। प्रचार के शुरुआती दौर में पिछलने के बाद कांग्रेस ने चुनाव के अंतिम दौर में पूरी जान लगा दी।
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ हरियाणा के स्थानीय नेताओं की छोटी-बड़ी 160 से अधिक रैलियां और जनसभाएं हुई। पार्टी ने एक रणनीति के तहत टिकट वितरण से लेकर प्रचार में भाजपा को खुला मौका दिया और उनके फैसले के बाद ऐेन मौके पर रणनीति बदलते हुए उनकी चाल की काट की। कांग्रेस हाईकमान ने सोची समझी नीति के तहत टिकट वितरण से लेकर शुरुआत में प्रचार तक में देरी बनाए रखी।




























