11:11 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को छठा झटका
170 के स्कोर पर बांग्लादेश को छठा झटका लगा। अश्विन ने शाकिब अल हसन को सिराज के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक 175 रन बनाकर और मेहदी हसन मिराज चार रन बनाकर क्रीज पर हैं।
10:45 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: रोहित ने एक हाथ से कैच लिया
बांग्लादेश को 148 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। सिराज ने लिटन दास को रोहित के हाथों कैच कराया। रोहित ने मिड ऑफ पर छलांग लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगा लिया। फिलहाल मोमिनुल हक 62 रन बनाकर और शाकिब अल हसन खाता खोले बिना क्रीज पर हैं।
10:23 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: मोमिनुल का अर्धशतक
बांग्लादेश के मोमिनुल हक ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 110 गेंद में अर्धशतक जड़ा। बांग्लादेश का स्कोर फिलहाल चार विकेट पर 138 रन है। मोमिनुल के साथ लिटन दास क्रीज पर हैं।
09:57 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश को चौथा झटका
बांग्लादेश को 112 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। चौथे दिन का यह बांग्लादेश को पहला झटका है। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। फिलहाल मोमिनुल हक और लिटन दास क्रीज पर हैं। यह बांग्लादेश की पहली पारी है। टॉस जीतकर भारत ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।
09:31 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। पहला सेशन साढ़े नौ से सुबह 11.45 बजे तक चलेगा। वहीं, दूसरा सत्र दोपहर 12.25 से लेकर दोपहर दो बजकर 40 मिनट तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल 98 ओवर्स फेंके जाएंगे। भारत की ओर से पहला ओवर आकाश दीप ने किया।
09:01 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे
भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी मैदान में पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं। आज मैच होने की उम्मीद है। 98 ओवर का खेल होगा। शाम पांच बजे तक मैच होगा। मंगलवार को भी इतने ही ओवर का खेल हो सकता है।
08:47 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: मोमिनुल-शांतो ने संभाली पारी
फिर मोमिनुल हक ने कप्तान शांतो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने शांतो को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 57 गेंद में छह चौके की मदद से 31 रन बना सके। इसके बाद मोमिनुल और मुशफिकुर रहीम के बीच अब तक चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हो चुकी है। मोमिनुल 40 रन और रहीम छह रन बनाकर नाबाद हैं। आकाश को दो विकेट मिले और अश्विन को एक विकेट मिला।
08:41 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी
पहले दिन बारिश की वजह से खेल रुकने तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए थे। टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जाकिर हसन और शदमान इस्लाम ने बांग्लादेश की टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि, ज्यादा डॉट बॉल खेल लेने की वजह से जाकिर पर दबाव आया और वह इस दबाव में अपना विकेट गंवा बैठे। जाकिर को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे। इसके बाद आकाश दीप ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शदमान इस्लाम को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 36 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके लगाए।
08:35 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: आज कानपुर में मौसम रहेगा साफ
आज कानपुर में फिलहाल धूप खिली हुई है। मौसम का अपडेट देने वाली साइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कानपुर में केवल तीन प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, आसमान भी साफ रहेगा। बादल से आसमान के ढके रहने की 11 प्रतिशत संभावना है। दो दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस आज खेल होने की उम्मीद कर सकते हैं।
08:32 AM, 30-Sep-2024
IND vs BAN Live Score: 170 पर बांग्लादेश को छठा झटका, अश्विन ने शाकिब को आउट किया, लिटन भी आउट
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन 35 ओवर का खेल होने के बाद टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन पूरी तरह बारिश से धुल गया। दोनों दिन समय से पहले ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। रविवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन उससे पहले हुई भारी बारिश की वजह से मैदान में कई जगह पानी जमा हो गया था। सोमवार यानी 30 सितंबर को टेस्ट का चौथा दिन है।



























