{“_id”:”66f204d819e9d382f90ec294″,”slug”:”liquor-could-have-been-used-in-haryana-elections-1450-boxes-seized-chandigarh-news-c-16-pkl1043-524144-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: हरियाणा चुनाव में इस्तेमाल हो सकती थी शराब, 1450 पेटियां जब्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Trending Videos
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर यूटी प्रशासन के आबकारी विभाग ने पिछले हफ्ते विभिन्न शराब की दुकानों और कुछ अनधिकृत शराब गोदामों का निरीक्षण किया। विभाग की टीमों ने लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की कुल 1450 पेटी शराब जब्त की।
Trending Videos
इस शराब का इस्तेमाल चुनावों में किया जा सकता था। विभाग ने चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी है और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से बॉर्डर पर लगाए जाने वाले पुलिस के नाकों में भी आबकारी व कराधान विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं ताकि शराब पकड़े जाने पर उनकी पहचान की जा सके। यूटी प्रशासन के ईटीसी रूपेश अग्रवाल ने कहा कि विभाग ने चंडीगढ़ से शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के खतरे को रोकने के लिए प्रवर्तन गतिविधियों को तेज कर दिया है।