{“_id”:”66eb8e029874a87057008855″,”slug”:”nia-prepared-new-list-of-terrorist-organizations-operating-across-country-2024-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”टेरर मॉड्यूल पर एनआईए की नई सूची: देशभर में 44 आतंकी संगठन, इनमें से छह सिर्फ पंजाब में सक्रिय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एनआईए ने पंजाब के छह आतंकी संगठनों के ऑपरेशंस पर अब नजर गड़ा ली है, क्योंकि एनआईए को इनपुट मिले हैं कि चंडीगढ़ में हैंड ग्रेनेड जैसे और हमले पंजाब में करने की योजना बना ली गई हैं।

NIA
– फोटो : PTI
विस्तार
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने देशभर में ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठनों को लेकर नई सूची तैयार की है। इस सूची में एनआईए ने उन नए आतंकी संगठनों को भी शामिल कर लिया है, जिन्हें हाल ही में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के मकसद से तैयार किया गया है।
देशभर में कई आतंकी घटनाएं सामने आने के बाद जब मामलों की जांच की गई तो कई नए आतंकी संगठनों का खुलासा हुआ है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देशभर में सबसे ज्यादा आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु और नॉर्थ ईस्ट एरिया में पाए गए हैं। देशभर में एनआईए ने 44 ऐसे आतंकी संगठनों को टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन की सूची में शामिल किया है, साथ ही विधिविरुद्ध क्रिया-कलाप (निवारण) – 1967 के सेक्शन 35 के तहत प्रतिबंधित किया है। बड़ी बात यह कि इन 44 में से अकेले 6 आतंकी संगठन पंजाब में ऑपरेट कर रहे हैं।



























