{“_id”:”66e9b49b6d174281dd03b529″,”slug”:”fire-breaks-out-in-wood-factory-in-bathinda-incident-happen-at-late-night-2024-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फैक्ट्री में लगी आग: बठिंडा में लकड़ की फैक्ट्री में भड़की आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, ट्रक भी चपेट में आया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:26 PM IST
बठिंडा में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। यहां लकड़ की फैक्ट्री में आग लगी है। आग ने भयंकर रूप ले लिया है। आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। दूर-दूर तक धुआं फैल गया है।
बठिंडा में लकड़ की फैक्ट्री में लगी आग। – फोटो : संवाद
Trending Videos
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में रात में लकड़ की एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें और धुएं के गुबार उठने लगे। आसपास के एरिया में धुआं फैल गया। फैक्ट्री में भड़की आग के बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना रात लगभग नौ बजे की है। आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है।
Trending Videos
बठिंडा के गांव गहरी बुटर में मंगलवार देर रात को लकड़ फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंचे। लोगों ने पर आग काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वहीं, आग की चपेट में फैक्ट्री में खड़ा एक ट्रक भी आ गया। वहीं अन्य गाड़ियों को समय रहते वहां से हटाया गया है। आग की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। हालांकि आग ने भयंकर रूप ले लिया है। फैक्ट्री में लकड़ होने की वजह से आग ज्यादा फैल गई है। आसपास कई किलोमीटर तक धुआं फैल गया है। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।