{“_id”:”66e6776ec618a5f01c080dfb”,”slug”:”delhi-cm-arvind-kejriwal-addressed-workers-at-aap-office-2024-09-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Arvind Kejriwal: AAP कार्यालय पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:28 AM IST

आप कार्यालय पहुंचे सीएम केजरीवाल
– फोटो : एएनआई
सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई। शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। शनिवार को केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद आज केजरीवाल आप कार्यालय पहुंचे हैं। यहां सीएम आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इससे पहले केजरीवाल ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद किया। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ सिंघवी के घर गए थे। इस अवसर पर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई के मुकाबले मजबूती से अपना पक्ष रखने के लिए सिंघवी का शुक्रिया अदा किया।




























