Starliner Return To Earth: 5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। तकनीकी खामी के चलते स्टारलाइनर यान बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के धरती पर लौटेगा।

सुनीता विलियम्स
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का एक मिशन पिछले कुछ समय से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अभियान का ताल्लुक भारत से भी है। नासा के दो अंतरिक्ष यात्री, भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और अमेरिकी बैरी बुच विल्मोर आठ दिन की अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, लेकिन वे वहां तीन महीने से स्पेस स्टेशन में अटके हैं। जिस स्टारलाइनर विमान से दोनों यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की उड़ान भरी थी, अब वह धरती पर वापसी के लिए तैयार है। तकनीकी खामी के चलते यह यान बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के धरती पर लौटेगा। वहीं अब सुनीता और बुच के फरवरी 2025 में वापसी की उम्मीद है।
आइये जानते हैं कि नासा का मिशन क्या है जिस पर सुनीता गईं? यह मिशन किसलिए भेजा गया था? अब विमान की वापसी तो हो रही है अंतरिक्ष यात्री क्यों नहीं आ रहे? क्या पहले भी इतने समय तक कोई अंतरिक्ष में रहा है?

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








