- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Mumbai Accident| Delhi Mumbai Jaipur Bhopal News
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मुंबई के लोअर परेल वेस्ट स्थित कमला मिल्स कंपाउंड में टाइम्स टावर बिल्डिंग में आग लग गई है। घटना सुबह 6:30 बजे की है। दमकल की 9 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने का काम जारी है।
इससे पहले, 29 दिसंबर 2017 को कमला मिल्स कंपाउंड में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। करीब 55 लोग घायल हो गए थे। कमला मिल्स एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें लगभग 34 रेस्टोरेंट, बार और कई कंपनियों के दफ्तर हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
TDP नेता ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए, MLA सस्पेंड

आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी की एक महिला नेता ने अपने ही पार्टी के विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। नेता ने तिरुपति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चित्तूर जिले के सत्यवेदु विधानसभा क्षेत्र के विधायक कोनेटी आदिमुलम ने होटल में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया।
इसके बाद TDP के प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने कहा- विधायक को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। एक-दो दिन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा की जम्मू-कश्मीर चुनाव के दूसरे फेज के लिए स्टार कैंपेनर की लिस्ट, मोदी-योगी और स्मृति इरानी का नाम

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए स्टार कैंपेनेर की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 40 लोगों का नाम है। लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी का भी नाम है।



























