पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने बैनर तले पंजाब के हजारों किसानों ने चंडीगढ़ में सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर पक्का मोर्चा लगा दिया है। शहर के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में प्रशासन की ओर से किसानों को जगह दी गई है, जिसके चलते पंजाब के विभिन्न जिलों से किसान यहां आ गए है। किसानों ने पहले ही दिन ऐलान कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक अब वे चंडीगढ़ को छोड़कर नहीं जाएंगे। किसानों ने कहा कि वह अभी केवल 3 महीने का राशन-पानी साथ लेकर आए हैं।




























