- Hindi News
- National
- Maharashtra Politics; Ajit Pawar Vs Tanaji Sawant Remark | NCP BJP Shiv Sena
नागपुर1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अजित पवार ने नागपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा- महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर पहली राउंड की बैठक हो गई है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पहले महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP) के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति छोड़ देना चाहिए।
इस पर शनिवार सुबह डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम PM मोदी, अमित शाह और फडणवीस से बात करते हैं।
इसके अलावा 29 अगस्त को महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने कहा था कि मुझे कैबिनेट में अजित के बगल में बैठने से उल्टी आती है। NCP के साथ हमारी कभी नहीं बनी।
इसके जवाब में अजित पवार ने कहा- कोई मेरी आलोचना करता है तो करता रहे। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं सिर्फ काम पर ध्यान देता हूं और काम करने पर विश्वास करता हूं।

शरद पवार गुट बोला- महायुति को अब अजित गुट की जरूरत नहीं
एनसीपी (SP) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा- सावंत की टिप्पणी से पता चलता है कि महायुति को अब NCP की जरूरत नहीं है। RSS के मुखपत्र ने भाजपा से पूछा था कि उन्होंने अजित पवार के साथ गठबंधन क्यों किया। भाजपा कैडर भी यही सवाल पूछ रहा है।
BJP के लिए NCP को महायुति से बाहर करने का समय आ गया है। अजित पवार के लिए अब जागने और हालात को समझने का समय आ गया है। BJP धीरे-धीरे अजित पवार को महायुति से बाहर निकाल देगी। सब कुछ ठीक नहीं है और दरारें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।
NCP अजित गुट के नेता बोले- महायुति में या तो तानाजी रहेंगे या NCP
NCP के प्रवक्ता उमेश पाटिल ने तानाजी सावंत के बर्खास्त किए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा- महायुति के मंत्रिमंडल में या तो तानाजी बने रहें या NCP। अगर तानाजी को बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो हमें महायुति मंत्रिमंडल से हट जाना चाहिए।
पाटिल ने कहा- सावंत को बर्खास्त किए जाने तक अजित पवार को किसी भी कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं होना चाहिए। हमारे मंत्रियों को भी सावंत को बर्खास्त किए जाने तक कैबिनेट बैठकों का बहिष्कार करना चाहिए। हम सावंत की माफी या उनके बयान को स्वीकार नहीं करेंगे।

नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा
- महाराष्ट्र में इस वक्त बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) की सरकार है। इसका कार्यकाल नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर 2024 में चुनाव हो सकते हैं। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी।
- मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी गठबंधन में बात नहीं बन पाई। 56 विधायकों वाली शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी बनाकर सरकार बनाई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।
- मई 2022 महाराष्ट्र सरकार में नगर विकास मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी। वह बीजेपी के साथ मिल गए। 30 जून 2022 को एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
- इसके साथ ही शिवसेना पार्टी दो गुटों में बंट गई। एक धड़ा शिंदे गुट और दूसरा उद्धव गुट का बना। 17 फरवरी, 2023 को चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 5 विधायकों का टिकट काटेगी, विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी

महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के चुनाव में क्रांस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के 5 विधायकों का विधानसभा चुनाव में टिकट काटेगा। इनके बदले पार्टी नए चेहरों को मौका देगी। टिकट कटने वाले विधायकों में सुलभा खोडके, जीशान सिद्दीकी, हीरामन खोसकर, जितेश अंतापूरकर, मोहन हंबर्डे शामिल हैं। महाराष्ट्र में विधान परिषद (MLC) के चुनाव में कांग्रेस के 7 से 8 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने की खबर सामने आई थी। पूरी खबर पढ़ें…
शरद पवार बोले- MVA साथ मिलकर लड़ेगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव:गठबंधन की छोटी पार्टियों संग आगे बढ़ेंगे

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। I.N.D.I.A. ब्लॉक में शामिल कांग्रेस, एनसीपी (SCP) और शिवसेना (UT) महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी में भी शामिल हैं। रविवार (30 जून) को एनसीपी (SCP) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस, शिवसेना (UT) और उनकी पार्टी मिलकर इस साल अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। पूरी खबर पढ़ें…



























