- Hindi News
- National
- Mathura Krishna Janmashtami 2024 LIVE Videos Update; Vrindavan Dwarka | Jagannath Puri Shrinathji
मथुरा/वृंदावन/द्वारका/जयपुर/दिल्ली46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के मथुरा के जन्मभूमि में बिड़ला मंदिर में मंगला आरती के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत हुई।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की जा रही है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम मंगला आरती से शुरू हो चुके हैं। मंदिरों में देर रात से दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
भगवान कृष्ण, द्वापर युग में भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी की रात प्रकट हुए थे। इस साल द्वापर युग की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है। श्रीकृष्ण रात में अवतरित हुए, इस वजह से जन्माष्टमी रात में मनाने की परंपरा है।
बात मंदिरों की करें तो श्रीकृष्ण के लीला स्थान मथुरा-वृंदावन के अलावा देश भर के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है।
मथुरा में रात 12 बजे जन्मभूमि के बिड़ला मंदिर में बालकृष्ण का पंचामृत अभिषेक होगा। वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट आज रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: घर में पूजन के मंत्र, विधि और शुभ मुहूर्त
जन्माष्टमी स्पेशल- कहीं नाव जैसी आंखें, कहीं मूछों वाले कृष्ण
देशभर में जन्माष्टमी की खबरें नीचे ब्लॉग में पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश : जन्मभूमि मथुरा में CM योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान का पूजन
05:03 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
जहां कृष्ण जन्में, बचपन बीता… वहां क्या हैं प्रमाण,

मथुरा और वृंदावन… ये वो शहर हैं, जहां फर्क करना मुश्किल है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण बसते हैं या कृष्ण में ही ये शहर बसे हैं। दैनिक भास्कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके बचपन और युवा हाेने तक के गवाह रहे स्थानों पर पहुंचा। जाना कि आखिर हजारों साल बाद भी भगवान श्रीकृष्ण के क्या-क्या साक्ष्य मौजूद हैं? मथुरा से लेकर वृंदावन और गोकुल में श्रीकृष्ण ने किन-किन जगहों पर क्या लीलाएं कीं?
पढ़िए इस रिपोर्ट में-
04:17 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश : मथुरा में गर्भगृह को कारागार की तरह सजाया गया

कान्हा का आज 5251वां जन्मोत्सव है। उत्तर प्रदेश के जन्मभूमि मंदिर मथुरा में सोमवार सुबह 5 कान्हा की मंगला आरती हुई। इसके साथ ही जन्माष्टमी की शुरुआत हो गई।
गर्भगृह को कारागार की तरह सजाया गया है। रात 12 बजे कान्हा जन्म लेंगे। 3 दिन में 50 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसके लिए शहर के 700 से ज्यादा होटल-धर्मशाला बुक हैं। 625 करोड़ के कारोबार होने की उम्मीद है। रात से ही सभी मंदिर दुल्हन की तरह सजे दिखे। पढ़ें पूरी खबर…
04:11 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
2.50 लाख की घड़ी, सोने के खिलौने.. राजस्थान के के 13 मंदिरों से विशेष रिपोर्ट

जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ, करौली के मदन मोहन मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। गोपीनाथ मंदिर में भगवान को 2.50 लाख की घड़ी पहनाई जाएगी। द्वारिकाधीश मंदिर कांकरोली में भगवान सोने-चांदी के खिलौनों से खेलेंगे। राजसमंद के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। पढ़ें राजस्थान के प्रमुख 13 कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी की पूरी खबर…
03:58 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
इस्काॅन मंदिरों में आधी रात को होगी महाआरती
इस्कॉन के राष्ट्रीय संचार निदेशक एवं उपाध्यक्ष व्रजेंद्र नंदन दास ने बताया है कि 26 अगस्त की रात 12 बजे सभी इस्कॉन मंदिरों में महाआरती होगी।रात 9.30 बजे ‘महा-अभिषेक’ शुरू होगा और उसके बाद रात 11 बजे भगवान कृष्ण को ‘छप्पन भोग’ लगाया जाएगा।
03:48 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
राजस्थान: सांवलियाजी में वृंदावन जैसी भव्यता, 3500 लाइट्स से दमका श्रीकृष्ण दरबार

रिपोर्ट: आशुतोष सोनी, ड्रोन फोटो : सुखदेव गाडरी
राजस्थान में कृष्णधाम सांवलिया जी का दरबार दो किलोमीटर तक सोने सा दमक उठा है। मंदिर में 3500 लाइनर और ट्यूबलर वाली फसाड लाइट्स की आभा से वृंदावन के प्रेम मंदिर जैसी भव्यता नजर आई। पहली बार कॉरिडोर में 10 एलईडी से लाइव दर्शन भी करवाए जा रहे हैं। यह व्यवस्था भी स्थायी होगी। सीईओ राकेश कुमार का कहना है कि लाइट्स आरजीबी डब्ल्यू तकनीक से लगाई गई हैं। ये पत्थर के रंग की है, जिससे लाइटें नहीं दिखतीं।
आज रात 12 बजे 900 किलो पंजीरी और माखन-मिश्री से बने केक का भोग लगेगा
जन्माष्टमी पर सांवलिया सेठ को पंजीरी का भोग लगाया जाता है। सोमवार को 900 किलो पंजीरी का प्रसाद बनाया जाएगा। भगवान को रात 12 बजे माखन-मिश्री एवं सूखे मेवे से बने केक का भी भोग लगाया जाएगा।
03:34 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
गुजरात : द्वारकाधीश मंदिर रात 2.30 बजे तक खुला रहेगा
श्रीद्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट ने जन्माष्टमी उत्सव के कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें सोमवार को श्रीजी के दर्शन का समय सुबह 6 बजे मंगला आरती, सुबह 6 बजे से 8 बजे तक मंगला दर्शन, सुबह 8 बजे स्नान और अभिषेक, 9 बजे अभिषेक के बाद पूजन (पट/दर्शन) के दौरान मंदिर के पट बंद रहेंगे।
इसके बाद 10:30 बजे भगवान का श्रृंगार कर उन्हें प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 11 बजे श्रृंगार आरती, 11:15 बजे ग्वाल भोज दिया जाएगा। दोपहर 12 बजे राजभोग अर्पित किया जाएगा। भगवान के आराम के लिए दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
शाम 5 बजे उत्थापन दर्शन के बाद भगवान द्वारकाधीश को उत्थापन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु रात 12 बजे से 2.30 बजे तक भगवान के दर्शन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
03:32 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
राजस्थान : झुंझनू की दरगाह, जहां मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी

मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव होते आपने खूब देखा होगा। क्या कभी किसी दरगाह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होते देखा है। नहीं देखा है तो हम आपको राजस्थान के झुंझुनूं ले चलते हैं। झुंझुनूं से करीब 40 और चिड़ावा से करीब 10 किमी दूर नरहड़ गांव है। यहीं है नरहड़ पीर बाबा की दरगाह। यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर तीन दिवसीय उत्सव मनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
03:29 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
पश्चिम बंगाल: कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में पूजा की गई
03:26 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश : मथुरा जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया
03:24 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
दिल्ली : बिड़ला मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण की मंगला आरती हुई
03:23 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र : मुंबई चौपाटी के इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती हुई
03:20 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
गुजरात: अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए पट खोले गए
03:18 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
दिल्ली : द्वारका के इस्कॉन मंदिर में मंगला आरती हुई
03:15 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
गुजरात : अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में रात भर हुई तैयारियां
03:13 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश : पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में हुई सजावट
03:11 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश : कुल्लू के इस्कॉन मंदिर में हुई मंगला आरती
03:03 AM26 अगस्त 2024
- कॉपी लिंक
सुदर्शन पटनायक ने पुरी बीच पर बनाया भगवान के बाल रूप का सैंड आर्ट





























