
रोपड़ में भारी बरसात के कारण स्कूलों में भरा पानी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब में बरसात का दौर जारी है। सोमवार को रोपड़ के ब्लाक श्री आनंदपुर साहिब के 13 स्कूलों में बारिश के कारण छुट्टी कर दी गई है। रविवार को हुई भारी बरसात से स्कूलों के परिसरों में पानी भर गया था।
पंजाब में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को कई जिलों में बारिश हुई थी, जिससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री नीचे आ गया है, जो औसत से 3.3 डिग्री कम है। सबसे अधिक तापमान अबोहर में 39.1 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक हल्की व मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 12, 13 और 15 अगस्त को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होगी, जबकि 14 अगस्त को अधिकतम जिलों में बारिश जारी रहेगी। बारिश से इसी तरह न्युनतम तापमान में भी 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ये सामन्य बना हुआ है। अमृतसर में सबसे कम न्युनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को बलौचर में सबसे अधिक 65एमएम बारिश दर्ज की गई।
इसी तरह रोपड़ में 64 एमएम, पटियाला में 62एमएम, लुधियाना में 57एमएम, भाखड़ा डैम में 43एमएम, आनंदपुर साहिब में 22.5एमएम, मोहाली 32एमएम और फरीदकोट में 6.5एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से सभी जिलों में ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जालंधर नूरमहल में 8.8 डिग्री गिरावट के साथ 26.8 तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह 7.8 डिग्री गिरावट के साथ्ज्ञ समराला, 28.7, 6.2 डिग्री गिरावट के साथ बल्लोवाल में 26.4 डिग्री, लुधियाना में 5.4डिग्री गिरावट के साथ 28.2 और अमृतसर में 5.3 डिग्री गिरावट के साथ 29.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज गया है।



























