उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत के बाद पुलिस इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के खिलाफ एक्शन लेने में जुटी है. इस सिलसिले में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास और डीएसपी चन्द्रकेश सिंह पूरे दल बल के साथ यहां सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम पहुंचे. एसओजी की टीम ने आश्रम के अंदर जाकर करीब 30 मिनट तक छानबीन की. लेकिन भोले बाबा का कुछ पता नहीं चला. भोगांव डीएसपी सुनील सिंह ने कहा कि बाबा आश्रम के अंदर नही हैं. ना कल थे ना आज हैं. बता दें कि सत्संग वाले भोले बाबा के मैनपुरी स्थित राम कुटिर चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम में कल भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन बाबा वहां नहीं मिले थे.



























