नई दिल्ली39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लेखिका अरुंधति रॉय को 1997 में बुकर प्राइज मिल चुका है।
दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने शुक्रवार (14 जून) को लेखिका अरुंधति रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शेख शौकत हुसैन के खिलाफ यूएपीए कानून के तहत केस चलाने की मंजूरी दी। दोनों के खिलाफ साल 2010 में सुशील पंडित ने FIR दर्ज कराई थी।
अरुंधति रॉय और हुसैन पर 21 अक्टूबर 2010 को दिल्ली के कोपरनिकस रोड पर मौजूद LTG ऑडिटोरियम में ‘आजादी – द ओनली वे’ के बैनर तले आयोजित एक सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। सम्मेलन में ‘कश्मीर को भारत से अलग करने’ का प्रचार किया गया था।
भाषण देने वालों में सैयद अली शाह गिलानी, एसएआर गिलानी (सम्मेलन के एंकर और संसद हमले के मामले में मुख्य आरोपी) अरुंधति रॉय, डॉ. शेख शौकत हुसैन और माओवादी समर्थक वरवर राव शामिल थे।
सामाजिक कार्यकर्ता ने दर्ज कराई थी FIR
21 अक्टूबर 2010 को दिए भाषणों को लेकर कश्मीर के सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पंडित ने 28 अक्टूबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद रॉय और हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।
अक्टूबर 2023 में दिल्ली LG वीके सक्सेना ने CRPC की धारा 196 और IPC की विभिन्न धाराओं 153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 153 बी (राष्ट्रीय-एकीकरण के लिए हानिकारक आरोप, दावे) और 505 (सार्वजनिक शरारत को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत तहत रॉय और हुसैन पर केस चलाने की अनुमति दी थी।
अरुंधति की किताब को मिल चुका बुकर प्राइज
साल 1997 में लेखिका अरुंधति राय की किताब ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ को बुकर प्राइज मिला चुका है। यह उनका पहला उपन्यास था। इस पाने वालीं वे पहली भारतीय महिला हैं। नोबेल पुरस्कार के बाद बुकर प्राइज को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है। यह दुनियाभर में साहित्य जगत के प्रमुख पुरस्कारों में से एक है।
साल 2014 में रॉय को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम 100 की सूची में शामिल किया गया था। अरुंधति लेखन की दुनिया में आने से पहले सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। फिल्मों में अभिनय के साथ ही उन्होंने स्क्रीनप्ले भी लिखा है। साल 1988 में उन्हें बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला चुका है।
यह खबर भी पढ़ें…
खड़गे बोले-मोदी के पास जनादेश नहीं: सरकार कभी भी गिर सकती है, हम चाहते हैं चलती रहे, अच्छा न चलने देना प्रधानमंत्री की आदत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (14 जून) को कहा कि NDA की सरकार गलती से बनी है। मोदी जी के पास जनादेश नहीं है। यह अल्पमत की सरकार है। यह सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि यह सरकार चलती रहे, देश के लिए अच्छा हो, हमें देश को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि जो अच्छा चल रहा है, उसे चलने नहीं देते।पूरी खबर पढ़ें…
केजरीवाल पत्नी के सामने मेडिकल कराना चाहते हैं:राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई, कल सुनवाई; 19 जून को ज्यूडिशियल कस्टडी खत्म होगी

शराब नीति केस में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल टेस्ट को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका लगाई है। दिल्ली CM की मांग है कि मेडिकल टेस्ट के दौरान पत्नी सुनीता वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहें। इस मामले में शनिवार (15 जून) को सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें…


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)







