
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में शनिवार को गांव कनकवाल भंगुआं में निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से जख़्मी हुए कृष्ण सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई है। हादसे में तीन मजदूरों की शनिवार को मौत हो गई थी। निर्माण कार्य के दौरान अचानक ही दीवार गिर गई थी और पांच मजदूर मलबे में दब गए थे। घायल जगसीर सिंह उपचाराधीन है।
इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ कर्मजीत सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह निवासी धर्मगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। इसी बीच मजदूर मुक्ति मोर्चा के नेता गोबिंद सिंह छाजली ने मृतकों के परिवारों को पच्चास लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार, मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाए।



























