- Hindi News
- National
- Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates; PM Modi Arvind Kejriwal Rahul Gandhi | MP Rajasthan UP Bihar Maharashtra Delhi Odisha
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यह वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शेयर किया था।
एटा जिले के अलीगंज गांव में एक बूथ पर एक लड़के ने कई बार वोट डाला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से इस बूथ पर दोबारा चुनाव कराने की सिफारिश की गई है। यह बूथ फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के मुताबिक बूथ पर चुनाव करवाने गई पोलिंग पार्टी पर सस्पेंशन और डिपार्टमेंटल एक्शन लिया जाएगा। फर्रुखाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी।
कई बार वोट डालने वाले लड़के पर भी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। साथ ही उसे अरेस्ट भी कर लिया गया है।
लोकसभा चुनाव से जुड़े बाकी अपडेट्स पढ़ें…
लाइव अपडेट्स
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लोकसभा चुनाव के 7 फेज में चार पूरे, 5वे फेज की वोटिंग आज; नतीजे 4 जून को

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को हो चुकी है। आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे।



























